- इंदौर में डीजल चोरी करने पर मजदूर की बेरहमी से पिटाई
- बर्बर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मामला, एक पर लगाया रासुका
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में डीजल चोरी करने के आरोप में दबंगों ने एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना बेटमा थाा क्षेत्र की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. चौथे आरोपी पर भी पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक जमीन पर गिड़ा है और उसे चार लोग मिलकर बेरहमी से पीट रहे हैं. दो शख्स ने उसका पैर पकड़ रखा है, जबकि तीसरा शख्स अपना पैर उसके सिर पर देकर दबा रखा है और चौथा शख्स ताबड़तोड़ उस पर हमला कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेटमा में डीजल चोरी के आरोपी की बेरहमी से पिटाई, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/piQZ0ZbyKl
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) December 5, 2020
पुलिस ने वीडियो के आधार पर पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और मजदूर के साथ मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. उनमें से एक मुख्य आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की गई है. डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा है कि मजदूर के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है.
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं