मध्य प्रदेश सरकार अब हर गौवंश पर 40 रुपये देगी, पहले ये राशि 20 रुपये हुआ करती थी. NDTV ने हाल ही में गौशालाओं की दुर्दशा की ख़बर दिखाई थी. इस खबर का असर है कि मध्य प्रदेश सरकार ने अब ये राशि बढ़ा दी है. बता दें कि गौशाला संचालकों ने धनराशि बढ़ाने का अनुरोध था. इतना ही नहीं गौशाला के संस्थापकों के अनुसार उन्हें पैसे देरी से मिल रह थे.
दरअसल मध्य प्रदेश की सियासत में गाय और गौशाला बड़ा मुद्दा है. देश में भी राजनीतिक रूप से गाय काफी अहम है. दक्षिण को छोड़ दें तो देश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में लगभग हर राज्य में गाय को लेकर कोई न कोई योजना है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
"20 रुपये नहीं थे पर्याप्त"
भोपाल शहर के बीचों-बीच मां गायत्री गौशाला है. गायत्री मंदिर परिसर में ही बनाई गई है. लगभग 140 गौवंश यहां पर हैं. सरकार 20 रुपये प्रति गौवंश का अनुदान यहां देती है. लेकिन वो कई महीने की देरी से आता है. ऐसे में इस गौशाला के लोग परेशान थे. त्रिलोकचंद सिसौदिया, गौ प्रेमी ने NDTV से बात करते हुए अपनी परेशानी बताई थी और कहा था कि अनुदान काफी कम है. गाय हमारी गौ माता है. 20 रुपये का पर्याप्त नहीं है, इससे नहीं हो पाएगा. अन्य गौ प्रेमी देव कुमारी साहू ने कहा था कि अगर अमाउंट के हिसाब से आप पूछेंगे तो कम है.
600 से ज्यादा गौवंश
महामृत्युजंय गौशाला में 600 से ज्यादा गौवंश हैं. यहां जख्मी, निराश्रित गायों को प्रशासन छोड़ जाता है. ज्यादातर गायें दूध नहीं देतीं है. गौशाला के अध्यक्ष गोविंद व्यास 20 साल से गौशाला चला रहे हैं. तीन गौशालाएं जंगल में हैं. एक गाय 60-70 रुपये का चारा खाती है. गोविंद व्यास बैंक से रिटायर्ड हैं, उनके अनुसार वो अपनी पेंशन का पैसा भी गायों को पालने में लगा रहे हैं. गोविंद व्यास के मुताबिक 6-7 महीने की देरी होती है, 3 महीने में दे दें तो मदद मिल जाती. गौ संवर्धन बोर्ड बना है भोपाल में वहां पैसा नहीं.
हालांकि अब NDTV की इस खबर का असर हुआ है और सरकार ने गौवंश राशि को बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़ें- यूपी सरकार का कैबिनेट विस्तार, BJP से दो और RLD-SBSP से एक-एक मंत्री ने ली शपथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं