मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को खरगोन हिंसा (Khargone violence) से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए राहत राशि के रूप में 1 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग मंत्रालय ने आदेश देते हुए कहा है कि, "खरगोन नगर में हुए साम्प्रदायिक दंगो मे प्रभावित व्यक्तियों व परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये आवंटित किए जाते हैं." इस बीच जिला प्रशासन और पुलिस ने रामनवमी पर हुई इस हिंसा में शामिल बदमाशों के अवैध भवनों को ढहा दिया है. अधिकारियों ने करीब 45 घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया है. करीब 16 घर और 29 दुकानें ध्वस्त की गई हैं. बता दें कि रामनवमी के दिन यहां सांप्रदायिक झड़प हो गई थी. जिसमें हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए थे. जबकि एक की मौत हो गई है.
हाल ही में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था कि राज्य सरकार न केवल राज्य से दंगाइयों को खत्म करने पर काम कर रही है बल्कि ऐसी मानसिकता को खत्म करने पर भी काम कर रही है. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर समाज को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "खरगोन में हुए ये दंगे हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ हैं. हमारी संस्कृति समाज को जोड़ने की है लेकिन बीजेपी इसे बांटने की कोशिश कर रही है." कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी खरगोन हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सांप्रदायिक तनाव पार्टी का सबसे बड़ा हथियार है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
घटना को प्रशासन की विफलता बताते हुए, पूर्व सीएम ने कहा , "आज जो हो रहा है वह प्रशासन की विफलता है. सांप्रदायिक तनाव भाजपा सरकार का सबसे बड़ा हथियार है. वे इसका राजनीतिक उपयोग हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए करते हैं."
वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि एक विभाजित राष्ट्र कभी भी दुनिया पर शासन नहीं करेगा, इसलिए घर पर फूट डालो और राज करो की नीति को छोड़ दें. विश्वास को डर की जगह लेनी चाहिए, डरो मत" .
VIDEO: सिटी सेंटर : दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में कई और आरोपियों की होगी गिरफ्तारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं