विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2023

पीरियड्स में छात्राओं को मिलेगी छुट्टी, मध्‍य प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी ने किया अवकाश का ऐलान

प्रभारी कुलपति डॉ. शैलेश एन हाडली ने बताया कि ये छुट्टियां विद्यार्थियों को प्रत्येक सेमेस्टर में सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दी जाने वाली छह छुट्टियों का हिस्सा होंगी. छात्राएं ये छुट्टियां ले सकती हैं.'

पीरियड्स में छात्राओं को मिलेगी छुट्टी, मध्‍य प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी ने किया अवकाश का ऐलान
विश्‍वविद्यालय की प्रभारी कुलपति ने कहा कि यह कदम छात्राओं के जीवन में बेहतरी लाने के प्रयासों का हिस्सा है.
जबलपुर :

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने छात्राओं के लिए मासिक धर्म अवकाश की शुरुआत की है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. प्रभारी कुलपति डॉ. शैलेश एन हाडली ने बताया कि विद्यार्थी बार एसोसिएशन समेत कई छात्राएं पिछले साल से मासिक धर्म अवकाश की मांग कर रही थीं.

उन्होंने कहा, 'इसके मद्देनजर, छात्र कल्याण डीन सहित हमने इस सेमेस्टर से (मासिक धर्म) छुट्टी देने का फैसला किया है. ये छुट्टियां विद्यार्थियों को प्रत्येक सेमेस्टर में सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दी जाने वाली छह छुट्टियों का हिस्सा होंगी. छात्राएं ये छुट्टियां ले सकती हैं.'

उन्होंने कहा कि यह कदम छात्राओं के जीवन में बेहतरी लाने के प्रयासों का हिस्सा है. 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस साल फरवरी में एक जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था, जिसमें सभी राज्यों को महिला छात्रों और कामकाजी महिलाओं के लिए मासिक धर्म की छुट्टियों के लिए नियम बनाने का निर्देश देने की मांग की गई थी, यह देखते हुए कि यह मुद्दा सरकार के नीतिगत क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

ये भी पढ़ें :

* उत्तराखंड के वो म्यूज़िक टीचर याद हैं... जिन्होंने सेलिब्रेट किया था अपनी बेटी का 'पहला पीरिएड', पढ़ें उनकी पूरी कहानी
* स्मृति ईरानी ने शेयर किया अपना 25 साल पुराना विज्ञापन, देखकर धोखा खा गए लोग, बोले- क्या ये आप हैं....
* पीरियड्स में होने वाले दर्द की होगी छुट्टी, दादी मां के इन नुस्खों से Pain में मिलेगा आराम

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Dharmashastra National Law University, Menstrual Leave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com