- कर्नाटक के मंड्या से एक विवाहिता की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है.
- 28 वर्षीय प्रीति ने फेसबुक पर पुणीत से दोस्ती की थी, जो चार दिन में और आगे बढ़ी.
- फोन पर बात होने के बाद दोनों मिलने पहुंचे, जहां दोनों ने साथ में समय बिताया.
- फिर दोनों के बीच किसी बात पर तेज बहस हुई और गुस्से में पुणीत ने प्रीति की हत्या कर दी.
कर्नाटक के मंड्या से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक ताज़ा पहचान ने कुछ ही दिनों में एक विवाहिता की ज़िंदगी खत्म कर दी. फेसबुक पर हुई दोस्ती, चार दिन की बातचीत, एक मुलाकात — और फिर खून से सनी एक खौफनाक कहानी. पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय प्रीति ने पिछले गुरुवार को फेसबुक पर करोटिग्राम निवासी पुनीत को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. कुछ ही घंटों में दोनों के बीच बातचीत तेज़ हो गई. शुक्रवार को चैटिंग शुरू हुई, शनिवार को फोन पर लंबी बातचीत हुई और रविवार को प्रीति, पुणीत के साथ हासन से मैसूर रवाना हो गई — मानो सब कुछ एक फिल्मी कहानी की तरह तेजी से घट रहा हो.
मैसूर पहुंचने पर दोनों ने शहर में घूमने के बाद के.आर.एस. के पास एक लॉज में कमरा लिया. सूत्रों के अनुसार, वहीं उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने. लेकिन प्यार की यह कहानी जल्द ही मोड़ लेने वाली थी और वो भी खूनी मोड़.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
प्रीति साथ रहना चाहती थी, पुणीत तैयार नहीं था
लॉज छोड़ने के बाद पुणीत उसे वापस छोड़ने के लिए निकला. लेकिन रास्ते में, के.आर. पेटे के पास, प्रीति ने दोबारा साथ रहने की इच्छा जताई. बार-बार के आग्रह से परेशान पुणीत उसे सुनसान कटरघट्टा के जंगलों की ओर ले गया. वहाँ दोनों के बीच तीखी बहस हुई. पुलिस का कहना है कि जब पुणीत ने इंकार किया तो प्रीति ने उसका मज़ाक उड़ाया. यही मजाक, शायद उसकी जान का कारण बन गया.
पहली मुलाकात में ही हो गया सारा कांड
गुस्से से आगबबूला होकर पुणीत ने पहले उसे थप्पड़ मारा. जैसे ही वह ज़मीन पर गिरी, उसने पास पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और उसके सिर पर वार किया. एक के बाद एक प्रहार और कुछ ही पलों में, प्रीति की सांसें हमेशा के लिए थम गईं. हैरानी की बात ये है कि ये उनकी पहली आमने-सामने की मुलाकात थी. चार दिन की बातचीत, एक बार मिलना — और इतना क्रूर अंत.
हत्या के बाद पुणीत ने प्रीति की लाश को खेत में दफना दिया
पुणीत ने हत्या के बाद शव को अपने गांव ले जाकर अपने ही खेत में दफना दिया. लेकिन अपराध ज़्यादा दिनों तक छुपा नहीं रह सका. पुलिस ने आरोपी पुणीत को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. प्रीति शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी. अब उसके परिवार के लिए सिर्फ सवाल बचे हैं — और एक ऐसा दर्द, जिसे वक्त भी शायद कभी नहीं भर पाएगा.
एसपी ने बताया- फेसबुक के जरिए एक हफ्ते पहले हुई थी मुलाकात
मंड्या के एसपी मल्लिकार्जुन बलदंडी ने बताया, “पुणीत करोटिग्राम का रहने वाला है. उसकी प्रीति से मुलाकात फेसबुक के जरिए सिर्फ एक हफ्ते पहले हुई थी. रविवार को वह हासन से उसे लेकर आया, दोनों के.एस.आर. लॉज में रुके और फिर निकले. के.एस.आर. ग्राम में प्रीति ने उसके साथ और समय बिताने की इच्छा जताई, लेकिन लोगों की मौजूदगी के कारण उसने मना कर दिया. दोनों में बहस हुई और गुस्से में आकर उसने उसे थप्पड़ मारा. वह गिर पड़ी. फिर उसने पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं