महाराष्ट्र में अपने भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) की बगावत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नाम और निशान खोने वाले शरद पवार (Sharad Pawar) का एक भाषण चर्चा में है. शरद पवार की नई पार्टी एनसीपी शरदचंद्र पवार (NCP Sharad Chandra Pawar) ने गुरुवार को लोनावला के मावल क्षेत्र में कार्यकर्ता संवाद किया. इस दौरान शरद पवार ने सीधे तौर पर मावल से अजित पवार गुट के विधायक सुनील शेलके को चेतावनी दी. चर्चा है कि विधायक सुनील शेलके ने कार्यकर्ताओं को बैठक में न आने के लिए मजबूर किया है. इन चर्चाओं पर शरद पवार ने विधायक शेलके और बीजेपी की गठबंधन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "याद रखना मेरा नाम शरद पवार है. मैं उस तरफ नहीं जा रहा हूं, अगर जाऊंगा तो किसी को नहीं छोड़ूंगा."
शरद पवार ने कहा, "मैं समझता हूं कि आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है, क्योंकि आप यहां आ रहे हैं. मैं उनसे कहूंगा कि सुनील शेलके, तुम्हें विधायक किसने बनाया? आपकी मीटिंग में कौन आया था? पार्टी के अध्यक्ष कौन थे? मैंने आपके आवेदन पर साइन कर दिए हैं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"लोकतंत्र में कोई भी..." : अजित पवार की पत्नी के उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चा पर सुप्रिया सुले
शरद पवार ने कहा, "BJP या ने इन दिनों वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है. मतलब BJP में आइए और साफ नेता बन जाइए. मैं आप सभी से गुज़ारिश करता हूं कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी का जो भी उम्मीदवार हम तय करेंगे, आप सभी को उनके लिए काम करना होगा."
लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन सोच समझकर होगा, बारामती पर कोई विवाद नहीं : अजित पवार
वहीं, महाराष्ट्र की 48 सीटों के बंटवारे को लेकर शरद पवार ने कहा, "एमवीए के घटक दलों- कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) एनसीपी (शरद चंद्र पवार गुट) के वरिष्ठ नेता चर्चा कर रहे हैं. हमारे बीच कोई विवाद नहीं है. अंतिम निर्णय की घोषणा जल्द की जाएगी."
NCP बनाम NCP : सुप्रिया सुले के सामने अब भाभी सुनेत्रा की 'चुनौती' ! कड़ी टक्कर की है उम्मीद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं