लोकसभा की 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है. कर्नाटक की 28 सीटों के रुझान भी आने लगे हैं. यहां की सबसे चर्चित सीट हासन जेडीएस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर चर्चा में है. प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं. पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना और उनके विधायक बेटे एचडी रेवन्ना पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. प्रज्वल रेवन्ना के 2000 से ज्यादा सेक्स टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. जिसके बाद वो जर्मनी भाग गए थे. सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना 30 मई की रात 35 दिन बाद जर्मनी से भारत लौटे. फिलहाल 6 जून तक SIT की कस्टडी में हैं. आइए जानते हैं उनकी हासन सीट का क्या है हाल:-
दोपहर 12 बजे तक के रुझान के मुताबिक, JDS कैंडिडेट प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से पीछे चल रहे हैं. हालांकि, वो शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे थे. 11 बजे तक के रुझानों में उन्हें 129039 वोट मिले. अब कांग्रेस के श्रेयस पटेल आगे हो गए हैं. 12:20 बजे के रुझानों के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना और श्रेयस पटेल के बीच अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा काउंटिंग में श्रेयस 4,47,088 वोटों के साथ लीड बनाए हुए हैं. वहीं प्रज्वल को तक 4,29,980 वोट मिले हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2019 में JDS ने जीती थी एकमात्र हासन सीट
2019 के इलेक्शन में जेडीएस ने कर्नाटक में सिर्फ हासन सीट पर जीत हासिल की थी. प्रज्वल रेवन्ना ने यहां बीजेपी के ए मंजू को हराकर यह सीट जीती थी. रेवन्ना ने बीजेपी के मंजू को 1,41,224 वोटों के अंतर से हराया था. रेवन्ना को 76,606 वोट मिले थे, जबकि मंजू को 535,382 वोट मिले थे.
कभी कांग्रेस का गढ़ था हासन
हासन लोकसभा सीट कभी कांग्रेस पार्टी का गढ़ हुआ करती थी. बाद में यह देवगौड़ा परिवार का गढ़ बन गया. 1999 लोकसभा चुनाव को छोड़कर 1991 से 2019 तक इस सीट पर देवगौड़ा और उनके परिवार के लोग जीत दर्ज करते रहे. अकेले देवगौड़ा को इस लोकसभा सीट पर 5 बार जीत मिल चुकी है. वो 2 बार जनता दल, जबकि 3 बार जेडीएस के टिकट से चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं.
प्रज्वल रेवन्ना भारत पहुंचते ही हुए गिरफ्तार, जानें अब आगे क्या होगा
क्या है कर्नाटक का सेक्स स्कैंडल केस?
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी. 26 अप्रैल को हासन सीट पर वोटिंग हुई. इसी दिन बेंगलुरु में कई जगहों, पार्कों में कई पेन ड्राइव पड़ी मिलीं. दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया. वीडियो में महिलाओं को प्रज्वल रेवन्ना से इज्जत बख्श देने की भीख मांगते देखा जा सकता है. 27 अप्रैल की सुबह प्रज्वल ने खुद को निर्दोष बताते हुए वीडियो और आरोपों को खारिज किया. 27 को ही वो जर्मनी रवाना हो गए.
प्रज्वल रेवन्ना पर 3 FIR
मामला बढ़ने पर सिद्धारमैया की सरकार ने SIT जांच का आदेश दिया और टीम बनाई. प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं. SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था. इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं.
सेक्स स्कैंडल में फंसा प्रज्जवल रेवन्ना का गजब टोटका, 'शुभ मुहूर्त' में करेगा सरेंडर
SIT की अपील पर CBI ने जारी किया लुकआउट नोटिस
SIT ने प्रज्वल को भारत लौटने के लिए कई नोटिस भेजे. लेकिन एक का भी जवाब नहीं मिला. इसके बाद SIT की अपील पर CBI ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया. यहां तक की पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने भी अपने पोते से भारत लौटने की अपील की.
27 मई को प्रज्वल ने जारी किया था VIDEO
कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को वीडियो जारी करके कहा- "मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा. मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं. मुझे अदालत पर भरोसा है और विश्वास है कि मैं अदालत के जरिए झूठे मामलों से बाहर आऊंगा.' 31 मई की देर रात बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद SIT ने उन्हें कस्टडी में लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं