दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने सोमवार को 9 घंटे तक पूछताछ की.सीबीआई की तरफ से सिसोदिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था. पूछताछ के बाद मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज मैंने सीबीआई में जाकर देखा कि वहां घोटाले का तो कोई मसला ही नहीं है. सारा केस फर्जी है. मैं जानता हूं केस फर्जी है और आज सीबीआई में 9 घंटे की पूछताछ के दौरान समझ गया किस तरह से सारा केस फर्जी है. किस तरह से पूरी साजिश की गई है. आज मुझे समझ में आया उन्होंने सीबीआई में केस किसी घोटाले की जांच के लिए नहीं करवाया है.
उन्होंने सीबीआई में जो मेरे खिलाफ केस करवाया है वह दिल्ली में असल में ऑपरेशन लोटस को कामयाब बनाने के लिए करवाया गया है. यह बात पहले बाहर से समझ में आ गई थी आज अंदर जाकर समझ में आ गई. यह समझ में आ गया कि बीजेपी सीबीआई जैसी एजेंसी को असंवैधानिक तरीके से दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्साइज पर बात हुई लेकिन मुझे आश्चर्य हुआ वहां भी मुझ पर दबाव बनाया गया कि AAP छोड़ दो, AAP मैं क्यों हो? यह कैसा आपके ऊपर ऐसे ही चलते रहेंगे वरना तो खत्म हो जाएंगे मुझे बताया गया कि सत्येंद्र जैन के ऊपर कौन से सच्चे केस हैं वह भी 6 महीने से चल रहे हैं जब वह 6 महीने रह सकते हैं तो आप भी रह सकते हो जेल में.
तो मैंने कहा बीजेपी तो बहुत गंदी पार्टी है मैं उसके लिए आम आदमी पार्टी थोड़ी छोड़ सकता हूं. तो मुझे कहा गया नहीं नहीं यह केस तो ऐसे ही चलते रहेंगे आपको दूसरा फायदा यह भी होगा कि आप को मुख्यमंत्री बनाएंगे फिर. तो मैंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनने नहीं आया मैं तो शिक्षा के लिए आया हूं मैं राजनीति में आना नहीं चाह रहा था मैं तो शिक्षा के लिए आया हूं. फिर मैंने उनको साफ-साफ बोल दिया कि मुझको तो खुशी मिलती है जब दिल्ली का रिक्शावाले का बच्चा इंजीनियर बनता है उसमें जो खुशी मिलती है वह खुशी मुझे सीएम बनने के बारे में सोचकर नहीं मिलती.
दिल्ली में मेड की बच्ची डॉक्टर बनती है तो मुझे खुशी मिलती है मेरा जीवन शिक्षा को समर्पित है मैं इस तरह के किसी ऑपरेशन लोटस के दबाव में नहीं आने वाला. उनको जो करना है करें. कोई एक करोड़ का एक रुपए का कहीं कोई घोटाला नहीं हुआ. यह बीजेपी वाले कहते रहे और दबाव बनाते रहे कि 10000 करोड रुपए का घोटाला हो गया, कोई घोटाला नहीं हुआ आज मुझे वहां से भी समझ में आ गया.
जांच एजेंसी पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान 119 आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं में एक राज्यसभा सांसद और 3 विधायक भी शामिल हैं.
इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि डिप्टी मनीष सिसोदिया मुक्त रहेंगे. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे". केजरीवाल द्वारा साझा की गई वीडियो क्लिप में, मनीष सिसोदिया कहते हैं कि सरकार उन्हें कैद करना चाहती है, लेकिन वह स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के अनुयायी हैं, और जेल जाने से डरते नहीं हैं.
केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जेल की सलाख़ें और फाँसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये. यह आज़ादी की दूसरी लड़ाई है. मनीष (सिसोदिया) और सत्येंद्र (जैन) आज के भगत सिंह हैं. 75 साल बाद देश को एक ऐसा शिक्षा मंत्री मिला, जिसने ग़रीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद जगाई. करोड़ों ग़रीबों की दुआएं इनके साथ हैं.''
ये भी पढ़ें-
- आबकारी नीति : मनीष सिसोदिया से CBI की पूछताछ के बीच AAP का विरोध-प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 100 कार्यकर्ता
- VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेस पर 230 KM/प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ रही BMW कार क्रैश, 4 की मौत; कह रहे थे- '300 मार'
- "सौरव गांगुली को वंचित किया जा रहा है..." : ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की ये अपील
CBI मुख्यालय के बाहर AAP का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं