विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

अब मामूली कलर ब्लाइंडनेस ड्राइविंग लाइसेंस लेने में नहीं बनेगी बाधा, सरकार ने लिया ये फैसला

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन (सीएमवी) नियम-1989 के फॉर्म-1 और फॉर्म-1ए में संशोधन के लिए अधिसूचना जारी की

अब मामूली कलर ब्लाइंडनेस ड्राइविंग लाइसेंस लेने में नहीं बनेगी बाधा, सरकार ने लिया ये फैसला
मंत्रालय ने कहा है कि अब कलर ब्लाइंड लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परामर्श जारी किया जा रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

अब हल्के तथा मध्यम वर्णान्ध (कलर ब्लाइंड) लोग भी ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर सकेंगे. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में मोटर वाहन नियमों में आवश्यक संशोधन के लिए अधिसूचना जारी की. मंत्रालय ने बयान में कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन (सीएमवी) नियम-1989 के फॉर्म-1 और फॉर्म-1ए में संशोधन के लिए अधिसूचना जारी की है. इससे हल्के ओर मध्यम वर्णान्ध नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर सकेंगे. मंत्रालय ने कहा कि वह ‘दिव्यांगजन' नागरिकों को परिवहन आधारित सेवाएं विशेषरूप से ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठा रहा है.

बयान में कहा गया है कि ‘दिव्यांगजन' नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परामर्श जारी किया जा चुका है. अब कलर ब्लाइंड लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परामर्श जारी किया जा रहा है.

मंत्रालय को इस बात की जानकारी दी गई थी कि कलर ब्लाइंड नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किया जा रहा है. इस बारे में चिकित्सा विशेषज्ञ संस्थानों से राय मांगी गई. उनकी सिफारिशों के आधार पर हल्के तथा मध्यम वर्णान्ध लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की अनुमति दी गई है.

हालांकि, गंभीर वर्णान्ध नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी इसकी अनुमति है.

Video: डॉक्यूमेंट्स पास में नहीं हैं फिर भी नहीं होगा चालान, ये है तरीका

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Driving Licence, Ministry Of Road Transport And Highway, Color Blindness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com