- अपग्रेड होने से पहले मिग-29 ने भरी उड़ान
- 1999 में करगिल युद्ध के दौरान गिराये थे लेजर गाइडेड बम
- नए मिग 29K विमान पुराने विमानों से काफी अलग होंगे
तीन दशक से भी ज्यादा समय तक भारतीय वायुसेना के साथ उड़ान भरने वाले सोवियत युग के अंतिम दो मिग 29 इंटरसेप्टर को अपग्रेड करने की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर है. भारतीय वायुसेना 60 से ज्यादा मिग-29 विमानों का संचालन करती है. आखिरी के दो विमानों को छोड़कर सभी विमानों को एडवांस एवियोनिक्स और बेहतर हथियारों के साथ उन्नत किया गया है. ताकि वह एयर टू एयर और एयर टू ग्राउंड मिशन पर समान तरीके काम कर सकें. शनिवार को गुजरात का जामनगर मिग 29 जेट्स की गर्जना से गूंज उठा. इसे 'बाज' के नाम से भी जाना जाता है. शनिवार को इन आखिरी दो विमानों ने महाराष्ट्र के ओझर के लिए उड़ान भरी. जहां पर वायुसेना का 11वां बेस रिपेयर डिपो (BRD) स्थित है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1975 में स्थापित किया गया '11 बीआरडी' भारतीय वायुसेना का एकमात्र लड़ाकू विमान डिपो है.
वायुसेना को F-21 लड़ाकू विमान सप्लाई करने के लिए अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने दिया प्रस्ताव
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आखिरी दो मिग-29 विमानों ने एक साथ उड़ान भरी और ओझर एयरफील्ड के ऊपर फ्लाईपास्ट किया. यह एक शानदार युग के अंत को चिह्नित करता है. 1999 में करगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के इन विमानों ने पहाड़ियों के ऊपर से आतंकी किलेबंदी पर लेजर गाइडेड बम गिराए थे. 11 बीआरडी के कमांडिंग अधिकारी, एयर कमोडोर समीर वी बोरडे ने इस घटना को यादगार बनाने के लिए स्क्वाड्रन के कमांडिंग अधिकारी को एक स्मारिका पट्टिका सौंपी.
अमेरिका में खराब हुआ इमरान खान का विमान, कमर्शियल फ्लाइट पकड़ कर पहुंचे पाकिस्तान
भारतीय नौसेना विमान वाहक INS विक्रमादित्य पर बोर्ड में शामिल हुए 45 नए मिग-29 K का संचालन करती है. नए मिग 29K विमान पुराने विमानों से काफी अलग होंगे, इनके पंखों को मोड़ा जा सकेगा जोकि समुद्र पर संचालन के लिए अनुकूल होगा. 1975 से लेकर अब तक '11 BRD' ने करीब 500 से ज्यादा फाइट जेट्स को अपग्रेड किया है. जिनमें सुखोई -7, मिग -23 और सुखोई -30 एमकेआई शामिल हैं. 1996 से लेकर अब मिग-29 विमानों की मरम्मत भी यहीं हुआ करती थी.
Video: INS विक्रमादित्य पर राजनाथ सिंह ने बिताई रात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं