कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
पत्रकारिता छोड़ राजनीति में आए आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है और इसके पीछे निजी वजह बताया है. मगर खबर है कि आशुतोष पार्टी से नाराज चल रहे थे. हालांकि, इस बीच आम आदमी पार्टी के ही नेता कुमार विश्वास ने आशुतोष के इस्तीफे को लेकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है.
कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि 'हर प्रतिभासम्पन्न साथी की षड्यंत्रपूर्वक निर्मम राजनैतिक हत्या के बाद एक आत्ममुग्ध असुरक्षित बौने और उसके सत्ता-पालित, 2G धन लाभित चिंटुओं को एक और “आत्मसमर्पित-क़ुरबानी” मुबारक हो! इतिहास शिशुपाल की गालियां गिन रहा है. आज़ादी मुबारक.'
गांधी-नेहरू और वाजपेयी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे आप नेता आशुतोष, मामला दर्ज करने का आदेश
ऐसी खबरें हैं कि इस साल आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा न भेजे जाने की वजह से वह नाराज चल रहे थे. खबर है कि कि आशुतोष राजनीति से भी सन्यास ले सकते हैं. आशुतोष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी माने जाते रहे हैं. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को राज्यसभा में भेजा था.
गौरतलब है कि साल 2015 में दिल्ली में केजरीवाल सरकार के गठन के बाद आप से अलग हुये प्रमुख नेताओं की फेहरिस्त में आशुतोष, चौथा बड़ा नाम हैं. इससे पहले आप के संस्थापक सदस्य योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण और शाजिया इल्मी पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं.
VIDEO: आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास को राजस्थान प्रभारी पद से हटाया

बता दें कि कुमार विश्वास का यह ट्वीट अरविंद केजरीवाल पर तंज की तरह है. इससे पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं जब कुमार विश्वास ने खुलकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है. कुमार विश्वास अक्सर बगावती तेवर दिखाते रहे हैं.हर प्रतिभासम्पन्न साथी की षड्यंत्रपूर्वक निर्मम राजनैतिक हत्या के बाद एक आत्ममुग्ध असुरक्षित बौने और उसके सत्ता-पालित, 2G धन लाभित चिंटुओं को एक और “आत्मसमर्पित-क़ुरबानी” मुबारक हो ! इतिहास शिशुपाल की गालियाँ गिन रहा है . आज़ादी मुबारक
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) August 15, 2018
गांधी-नेहरू और वाजपेयी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे आप नेता आशुतोष, मामला दर्ज करने का आदेश
ऐसी खबरें हैं कि इस साल आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा न भेजे जाने की वजह से वह नाराज चल रहे थे. खबर है कि कि आशुतोष राजनीति से भी सन्यास ले सकते हैं. आशुतोष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी माने जाते रहे हैं. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को राज्यसभा में भेजा था.
गौरतलब है कि साल 2015 में दिल्ली में केजरीवाल सरकार के गठन के बाद आप से अलग हुये प्रमुख नेताओं की फेहरिस्त में आशुतोष, चौथा बड़ा नाम हैं. इससे पहले आप के संस्थापक सदस्य योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण और शाजिया इल्मी पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं.
VIDEO: आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास को राजस्थान प्रभारी पद से हटाया
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kumar Vishwas, Kumar Vishwas Attacks Arvind Kejriwal, Ashutosh