अयोध्या में भव्य राम मंदिर का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है. इसे लेकर राम भक्तों के बीच उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया है कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू हुई, इसके बाद ही यूपी के मंत्री का ट्वीट सामने आया है. बताया जा रहा है कि रामलला की पुरानी और नई दोनों प्रतिमाओं को राम मंदिर में स्थापित करने की योजना है.
अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी. गर्भ गृह ऐसे बनाया जा रहा है कि राम लला की मूर्ति पर राम नवमी के दिन सूर्य की किरणें अभिषेक करें. उस दिन पांच मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर रहेंगी. इसे सूर्य तिलक कहा गया है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इससे पहले राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने यह जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे.
जनवरी माह में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया था कि मंदिर निर्माण का 60 प्रतिशत से अधिक कार्य संपन्न हो चुका है. मंदिर में 166 पिलर लगाए जा रहे हैं. इसमें भगवान की गर्भगृह सहित सिंह द्वार, नृत्य मंडप, रंग मंडप, गुड़ मंडप और दोनों तरफ कीर्तन मंडप बनाया जा रहा है.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर के लिए आने वाले चंदे में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है और निकट भविष्य में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर व्यवस्था करनी पड़ेगी. बालाजी मंदिर में सैकड़ों कर्मचारी रोजाना दान के रूप में आने वाली रकम की गिनती करते हैं.
ये भी पढ़ें :-
अयोध्या : रामलला का जलाभिषेक 155 देशों की नदियों के जल से होगा
विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस की अगुवाई में हुई राजनीतिक दलों की बैठक, बदरुद्दीन अजमल की पार्टी को नहीं दिया न्योता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं