- नारायणसामी ने किरण बेदी को बताया हिटलर की बहन
- 'जब भी वह हमारे फैसलों को नामंजूर करती हैं तो खून खौल जाता है'
- LG किरण बेदी और CM नारायणसामी के बीच कई बार हो चुकी है जुबानी जंग
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी (V Narayanasamy) ने उपराज्यपाल किरण बेदी (Kiran Bedi) के कामकाज के तरीके की आलोचना करते हुए कहा कि वह जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर (Hitler) की 'बहन लगती हैं' और वह जब भी मंत्रिमंडल के फैसलों को नकारती हैं तो उनका खून 'खौल' जाता है. किरण बेदी के पुडुचेरी का राज्यपाल बनने के बाद से ही उनके कामकाज के तरीकों पर सवाल उठाने वाले नारायणसामी ने आरोप लगाया कि वह चुनी हुई सरकार के फैसलों को ठुकराकर सरकार के नियमित कामकाज में 'बेवजह' दखल दे रही हैं. नारायणसामी ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर सत्तारूढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा, 'वह एक तानाशाह की तरह काम कर रही हैं और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की बहन लगती हैं.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पूर्व आईपीएस अधिकारी बेदी पर तीखा हमला बोलते हुए नारायणसामी ने कहा कि वह मंत्रिमंडल के हर फैसले में बाधा बनकर खड़ी हो जाती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब भी मुझे बेदी की ओर से हमारे फैसलों को नामंजूर करने से जुड़ी फाइलें मिलती हैं तो मेरा खून खौल उठता है और मैं झुंझला जाता हूं.' उन्होंने कहा कि देश में किसी भी राज्य का राज्यपाल या केंद्र शासित प्रदेश का उपराज्यपाल अपने राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के नियमित कामकाज में 'दखल' नहीं दे रहा.
किरण बेदी को 1988 में ऐसी ही स्थिति का करना पड़ा था सामना, अब बोलीं- नतीजा जो कुछ भी हो...
नारायणसामी ने हाल ही में अपनी सिंगापुर यात्रा को लेकर छिड़ी जुबानी जंग का जिक्र करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही उद्योग मंत्री शाह जहां और द्रमुक विधायक शिवा के साथ सिंगापुर गए थे और उन्होंने खुद ही यात्रा का खर्च उठाया था. मुख्यमंत्री ने कहा, 'लेकिन उपराज्यपाल ने हमारी यात्रा पर सवाल उठाए. हमें अपनी यात्रा के लिए बेदी की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हम उनके नौकर या गुलाम नहीं हैं.' बता दें कि किरण बेदी ने कहा था कि उन्हें मीडिया के जरिये इस यात्रा के बारे में पता चला. उन्होंने सवाल उठाया कि इस यात्रा के लिए जरूरी मंजूरी ली गई थी या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं