केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी के काफिले की एस्कॉर्ट जीप ने एक चौराहे को क्रॉस कर रही एंबुलेंस को पीछे से टक्कर मार दी. इस जोरदार टक्कर के बाद एंबुलेंस पलट गई और कुछ दूर घिसकती चली गई. कोल्लम शहर में हुए इस हादसे के दौरान एंबुलेंस में मौजूद मरीज समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं. यह घटना चौराहे पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
यह घटना बुधवार दोपहर कोट्टारकारा जंक्शन पर हुई. शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी की तेज रफ्तार पायलट जीप ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए रॉन्ग साइड जाकर एक एम्बुलेंस को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद, शिवनकुट्टी अपने वाहन से बाहर आए और कुछ मिनट मौके पर खड़े रहे. फिर वह तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हो गए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अशोक कुमार की पत्नी को एंबुलेंस से कोट्टाराकारा के तालुक अस्पताल ले जाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि इस एक्सीडेंट में उन्हें फ्रैक्चर हो गया है. उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद थी कि मंत्री आएंगे और पता लगाएंगे कि हमारे साथ क्या हुआ था, लेकिन वह कुछ ही मिनटों में वहां से चले गए."
हादसे की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि एंबुलेंस लगातार आगे बढ़ती जा रही है. मंत्री के काफिले की गाड़ी भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती है और एंबुलेंस से टकरा जाती है. शिवनकुट्टी ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
ये भी पढ़ें:-
दिल्ली में 20 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या, कुछ लोगों के साथ हुआ था झगड़ा
दिल्ली : बदमाशों ने चलती कार को रोककर की 70 लाख रुपये की लूट, घटना सीसीटीवी में कैद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं