दिल्ली में बदमाशों ने एक बार फिर एक बड़ी लूट को अंजाम दिया है. घटना दिल्ली के पुष्पांजलि एनक्लेव इलाके की बताई जा रही है. लूट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने चलती को कार को पहले रोका और उसके बाद कार के अंदर बैठे व्यापारियों के पास से पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए. इस बैग में करीब 70 लाख रुपये थे. पुलिस ने फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते इसकी जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि पुष्पांजलि एनक्लेव इलाका दिल्ली के मंगलोपुरी थाने के अंदर आता है. इस लूट की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई है. आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि बीते एक महीने में कार रोककर लूटपाट की यह दूसरी घटना है. इससे पहले पिछले महीने प्रगति मैदान के पास टनल में भी बदमाशों ने एक कार को रोककर लूटपाट की थी. हालांकि, उस घटना में पुलिस ने घटना के कुछ दिन के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं