केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार शाम केरल भवन "काल प्रेरणा "पुस्तक का विमोचन किया. किताब के विमोचन पर आरिफ खान ने अल्लामा इक़बाल की मशहूर पंक्तियों का जिक्र किया. ये पंक्तियां थी कि कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़मां हमारा. राज्यपाल आरिफ खान ने अल्लामा इकबाल के इस तराने का जिक्र करते कहा कि हमारी संस्कृति ही हमें एक दूसरे से बांधे हैं...यही वजह है कि हजार सालों से भारत की सांस्कृतिक विरासत को मिटाने की कोशिश की गई. लेकिन उसे कोई खत्म नहीं कर पाया.
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वेदों में लिखे कई श्लोकों का उदाहरण देते कहा कि भारत के लोग पत्थर में भी भगवान के स्वरुप को खोजते हैं. यही वजह है कि हमारी अलग अलग पूजा पद्धति होने के बावजूद हम आज भी एक है. यही भारतीय संस्कृति की खासियत है. केरल के राज्यपाल ने दिनेश चंद्र सिंह की लिखित किताब काल प्रेरणा का जिक्र करते कहा कि दिनेश चंद्र सिंह की किताब उन्हें इसलिए अच्छी लगी कि वो अपने हर प्रशासनिक अनुभवों का जिक्र भारतीय संस्कृति के किसी न किसी पहलू के आधार पर करते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
केरल के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने नई दिल्ली स्थित केरल भवन में जिलाधिकारी बहराइच डॉ. दिनेश चन्द्र आई.ए.एस. द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘काल प्रेरणा'' का किया विमोचन। इस अवसर पर सांसद, महापौर, उद्यमी व अन्य गणमान्य व प्रबुद्धजन रहे मौजूद। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP pic.twitter.com/ts5bK6wq66
— DM BAHRAICH (@DMBahraich) May 20, 2022
ये भी पढ़ें: भगोड़े मेहुल चोकसी को डोमिनिका में मिली राहत, 'अवैध एंट्री' मामले में वापस लिया गया केस
पुस्तक विमोचन पर केरल के राज्यापाल बोले कि भारतीय परंपरा की निरंतरता को अपने अनुभव के माध्यम से संकलित करने का महत्वपूर्ण काम दिनेश चंद्र ने किया है जो लोगों को प्रेरणा देगा. इस मौके पर गाज़ियाबाद की मेयर आशा शर्मा, बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल गोंड, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य साकेत मिश्रा भी मौजूद थे. किताब काल प्रेरणा के लेखक दिनेश चंद्र सिंह मूल रूप से बिजनौर से रहने वाले हैं. जो कि इस वक्त बहराइच के जिला अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं.
Video : ज्ञानवापी मामले में जिला जज करेंगे सुनवाई, जानिए क्या कहते हैं मस्जिद पक्ष के वकील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं