विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2020

ड्रग मामला: दो कन्‍नड़ एक्‍टर को पूछताछ के लिए समन, पूर्व मंत्री के बेटे के बंगले पर मारा गया छापा

बेंगलुरू पुलिस ने आज हेब्‍बल लेक के नजदीक स्थित पांच एकड़ इलाके में फैले बंगले में भी छापा मारा. यह बंगला कर्नाटक के राजनेता (स्‍वर्गीय) जीवराज अल्‍वा की विधवा नंदिनी अल्‍वा के नाम पर है. इनका बेटा आदित्‍य अल्‍वा (Aditya Alva) ड्रग्‍स मामले में आरोपी है.

ड्रग मामला: दो कन्‍नड़ एक्‍टर को पूछताछ के लिए समन, पूर्व मंत्री के बेटे के बंगले पर मारा गया छापा
कन्‍नड़ एक्‍टर एंद्रिता राय और दिगंत को पूछताछ के लिए बुलाया गया है
  • दोनों एक्‍टरों को कल पूछताछ के लिए बुलाया गया है
  • पूर्व मंत्री का बेटा आदित्‍य अल्‍वा भी है इस मामले में आरोपी
  • एक्‍टर रागिनी द्विवेदी और संजना सहित 9 लोग हो चुके हैं अरेस्‍ट
बेंगलुरु:

Karnataka Drugs Case: कर्नाटक के बहुचर्चित ड्रग्‍स मामले को लेकर पुलिस ने कन्‍नड़ एक्‍टर एंद्रिता राय और दिगंत (Aindrita Ray and Diganth) को कल पूछताछ के लिए समन जारी कया है. गौरतलब है कि कर्नाटक के ड्रग्‍स मामला इस समय सुर्खियों में बना हुआ है. बेंगलुरू पुलिस ने आज हेब्‍बल लेक के नजदीक स्थित पांच एकड़ इलाके में फैले बंगले में भी छापा मारा. यह बंगला कर्नाटक के राजनेता (स्‍वर्गीय) और पूर्व मंत्री जीवराज अल्‍वा की विधवा नंदिनी अल्‍वा के नाम पर है. इनका बेटा आदित्‍य अल्‍वा (Aditya Alva) ड्रग्‍स मामले में आरोपी है और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी ने डोप टेस्ट देने से किया इंकार, जमकर किया हंगामा

पुलिस सूत्रों ने बताया, इस मामले में अब तब 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है और नौ लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. बेंगलुरू की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने एक बयान में कहा है कि सर्च वारंट जारी किया गया और आदित्‍य अल्‍वा के हेब्‍बल स्थित घर की तलाशी ली गई. इस घर को 'हाउस ऑफ लाइफ' नाम दिया गया है. पुलिस टीम ने हेब्‍बल लेक के पास स्थित घर पर छापा मारा, इस घर में भी स्‍वीमिंग पूल भी है. यह बंगला करीब काफी बड़ा है और इसे आदित्‍य द्वारा कथित तौर पर पार्टी आयोजित करने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता था.

 इस मामले में अब तक फिल्‍म एक्‍टर रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, पार्टी के आयोजन विरेन खन्‍ना, राहुल और एक आरटीओ क्‍लर्क बीके रविशंकर को गिरफ्तार किया गया है. नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) द्वारा एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद CCB ने यह मामला अपने हाथ में लिया है, इनके पास से बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्‍स बरामद की गई है. आरोप है कि यह ड्रग्‍स कन्‍नड़ फिल्‍म के एक्‍टर और एक्‍ट्रेसेस को सप्‍लाई की जाती थी. (PTI से भी इनपुट)

कर्नाटक ड्रग्स रैकेट मामले में अब तक 9 लोग गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kannada Film Actor, Aindrita Ray, Diganth, Karnataka Drugs Case, Aditya Alva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com