विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2022

कन्नड़ अभिनेता दिग्नाथ गोवा में बैकफ्लिप के दौरान बुरी तरह घायल, इलाज के लिए लाया गया बैंगलोर 

कन्नड़ अभिनेता दिग्नाथ मंगलवार को बुरी तरह चोटिल हो गए. उन्हें गर्दन में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें गोवा से बेंगलुरु ले जाया गया.

कन्नड़ अभिनेता दिग्नाथ गोवा में बैकफ्लिप के दौरान बुरी तरह घायल, इलाज के लिए लाया गया बैंगलोर 
कन्नड़ एक्टर दिग्नाथ हुए घायल
नई दिल्ली:

कन्नड़ अभिनेता दिग्नाथ मंगलवार को बुरी तरह चोटिल हो गए. उन्हें गर्दन में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें गोवा से बेंगलुरु ले जाया गया. अभिनेता गोवा में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 37 वर्षीय अभिनेता को बैकफ्लिप का प्रयास करते समय रीढ़ की हड्डी और गर्दन में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें गोवा के एक अस्पताल में ले जाया गया. इसके तुरंत बाद, उन्हें बेंगलुरु ले जाया गया और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

मणिपाल अस्पताल ने बयान जारी कर अभिनेता के बारे में जानकारी दी है. बयान में कहा गया है, "श्री दिग्नाथ शाम 4:30 बजे मणिपाल अस्पताल, ओल्ड एयरपोर्ट रोड, बैंगलोर पहुंचे. उन्हें डॉ विद्याधर एस, एचओडी और कंसल्टेंट स्पाइन सर्जन के तहत भर्ती कराया गया है और उनकी वर्तमान स्थिति के लिए मूल्यांकन किया जा रहा है. उन्हें गोवा में दो दिनों तक खेल में चोट लगी थी". गौरतलब है कि अभिनेता का पहले गोवा के मणिपाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा था. फिलहाल उनकी जांच की जा रही है और परिणाम की प्रतीक्षा है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dignath, Kannada Actor Dignath, Kannada Actor Dignath Injured, Kannda Actor Diganth News, Dignath Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com