विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2019

कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच अमेरिका से लौटे CM एचडी कुमारस्वामी, रात को विधायकों से करेंगे मुलाकात

जेडीएस सुप्रीमो एच. डी. देवगौड़ा ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के.के. कुमारस्वामी और पीडब्ल्यूडी मंत्री एच. डी. रेवन्ना से अपने आवास पर बातचीत की.

Also Read in
कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच अमेरिका से लौटे CM एचडी कुमारस्वामी, रात को विधायकों से करेंगे मुलाकात
देवगौड़ा ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के.के. कुमारस्वामी से अपने आवास पर बातचीत की.
  • कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के 11 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है
  • इसकी वजह से राज्य में सियासी संकट पैदा हो गया है
  • सीएम एचडी कुमारस्वामी अमेरिका से भारत लौट आए हैं
नई दिल्ली:

कर्नाटक में जारी उठा-पटक के बीच 13 महीने पुरानी कांग्रेस-जनता दल (एस) की गठबंधन सरकार को बचाने की कोशिश जारी है. पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को बताया कि इस्तीफा दे चुके दर्जनभर कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) विधायकों को इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की कवायद जारी है. कांग्रेस-जेडी-एस के एक प्रवक्ता ने बताया, 'दोनों दलों के वरिष्ठ नेता बागियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए बातचीत में जुटे हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं वे अपना इस्तीफा वापस लें. हालांकि, लेकिन वे उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनमें से 10 शनिवार की शाम को ही मुंबई जा चुके हैं.' उधर, मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी अमेरिका से वापस लौट आए हैं. कहा जा रहा है कि वे आज रात को ही विधायकों के साथ बैठक करेंगे. 

खतरे में कर्नाटक की कांग्रेस-JDS सरकार? इन 10 प्वाइंट्स में समझे, अब तक क्या-क्या हुआ

कांग्रेस दफ्तर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. सी. वेणुगोपाल ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांद्रे और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से बागियों की मांगों को लेकर बातचीत की है. पार्टी के पदाधिकारी ने बताया, "वेणुगोपाल ने वरिष्ठ बागी विधायक रामालिंगा रेड्डी से बातचीत कर उनको भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उन्होंने बागी नेता को अपना इस्तीफा वापस लेने की सलाह दी. रेड्डी से अन्य बागी विधायकों से संपर्क करके उनको इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने का आग्रह किया गया है.' 

विधायक मुंबई में, CM विदेश में : क्या बीजेपी कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है, 10 बड़ी बातें

कांग्रेस के नौ और जेडीएस के तीन विधायकों ने गठबंधन सरकार के नेतृत्व में अविश्वास जताते हुए शनिवार को अपना इस्तीफा प्रदेश के विधानसभाध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार को सौंप दिया. उधर, जेडीएस सुप्रीमो एच. डी. देवगौड़ा ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के.के. कुमारस्वामी और पीडब्ल्यूडी मंत्री एच. डी. रेवन्ना से अपने आवास पर बातचीत की और उनसे अपनी पार्टी के बागी विधायक गोपालैया और नारायण गौड़ा को अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने को कहा. 

कर्नाटक में क्या BJP बनाने जा रही है सरकार, पढ़ें- पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने क्या कहा

उधर, भाजपा पूरे घटनाक्रम पर बारीक निगाह बनाए हुए है. राज्य भाजपा के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा (B. S. Yeddyurappa) ने कहा कि पार्टी में लोग ‘संन्यासी' नहीं हैं जो सरकार बनाने की संभावनाओं से इंकार करेंगे. यह पूछने पर कि क्या भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है तो उन्होंने कहा, ‘इंतजार कीजिए और देखिए. क्या हम संन्यासी हैं? इस्तीफा की प्रक्रिया खत्म होने और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा निर्णय लेने के बाद हमारी पार्टी के नेता विचार-विमर्श करेंगे और निर्णय करेंगे.' टुमकुर में संवददाताओं से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है, राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के बाद हम निर्णय करेंगे.'  (इनपुट-IANS) 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Crisis, Karnataka, B. S. Yeddyurappa, JDS-JDS Congress, H. D. Deve Gowda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com