गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बाद अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) भी कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं. येदियुरप्पा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, 'मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. अभी मैं ठीक हूं. डॉक्टरों की सिफारिश पर एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. हाल में मेरे संपर्क जो भी लोग आए हैं उनसे मैं अनुरोध करता हूं कि वे सचेत रहें और सेल्फ क्वाटेंटाइन में चले जाएं.'
I have tested positive for coronavirus. Whilst I am fine, I am being hospitalised as a precaution on the recommendation of doctors. I request those who have come in contact with me recently to be observant and exercise self quarantine.
— B.S. Yediyurappa (@BSYBJP) August 2, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इससे पहले देर शाम गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबरें आईं. दोनों नेता ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) August 2, 2020
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं. अमित शाह को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर ले और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा ले।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) August 2, 2020
वहीं, यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, 'मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई. जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है. मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें.'
गृह मंत्री अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट
बता दें कि देश में रविवार को एक दिन में Covid-19 के एक बार फिर 50 हजार से ज्यादा मामले देखने को मिले. ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में 54,735 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,50,723 हो गए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,45,629 हो गई है.
महाराष्ट्र में कोरोना के 9500 से ज्यादा मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 41 हजार के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 853 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 37,364 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 65.43 प्रतिशत है जबकि पॉजिटिविटी रेट 11.81 प्रतिशत हो गया है.
यूपी BJP प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
VIDEO: गृह मंत्री अमित शाह कोरोनावायरस से संक्रमित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं