विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान छठवीं क्लास के बच्चे के सिर में घुसा भाला

बच्चा अचानक मैदान के उस हिस्से में आ गया, जहां भाला फेंक प्रतियोगिता हो रही थी.

Also Read in
स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान छठवीं क्लास के बच्चे के सिर में घुसा भाला
लड़के को डॉक्टरों को निगरानी में रखा गया है.
  • अचानक मैदान में आ गया छात्र
  • इलाज के दौरान निकाल दिया गया भाला
  • डॉक्टर हालत पर बनाए हैं नजर
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक दिल दहला देने वाले घटना हुई है. यहां एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान एक छात्र की खोपड़ी में भाला घुस गया. कक्षा 6 में पढ़ने वाले इस छात्र को गंभीर हालत में  कोलकाता के राजकीय एसएसकेएम अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल भाले को निकाल दिया गया है लेकिन उसे डॉक्टरों को निगरानी में रखा गया है. 

स्कूल के प्रधानाध्याक अरुणव बाजानी ने बताया कि बच्चा अचानक मैदान के उस हिस्से में आ गया, जहां भाला फेंक प्रतियोगिता हो रही थी. इसी दौरान उसके सिर में भाला आकर लग गया. हावड़ा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. 

ट्रेनिंग के दौरान 12 साल की तीरंदाज के कंधे में जा घुसा तीर

बता दें बीते हफ्ते असम में एक प्रशिक्षण के दौरान 12 साल की एथलीट शिवांगिनी गोहेन के कंधे और गले में तीर घुस गया था. इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया. फिलहाल उनका सफलतापूर्वक इलाज हो गया है और वे स्वस्थ हैं. 

VIDEO: निकल गया शिवांगनी के कंधे के पार हुआ तीर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Javelin Throw, Sports Event
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com