विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2018

जम्‍मू-कश्‍मीर: शोपियां से अगवा पुलिसकर्मी की आतंकवादियों ने की हत्‍या, गोलियों से छलनी शव मिला

जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले से पुलिस के अगवा जवान जावेद अहमद डार की आतंकियों ने हत्या कर दी है. कुलगाम से जावेद अहमद डार का शव मिला है. जावेद अहमद डार के शव पर गोलियों के निशान हैं. 

जम्‍मू-कश्‍मीर: शोपियां से अगवा पुलिसकर्मी की आतंकवादियों ने की हत्‍या, गोलियों से छलनी शव मिला
शहीद पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की फाइल फोटो
  • अगवा जवान जावेद अहमद डार की आतंकियों ने हत्या कर दी है
  • कुलगाम से जावेद अहमद डार का शव मिला है.
  • जावेद अहमद डार के शव पर गोलियों के निशान हैं
नई दिल्ली:


बॉर्डर पर 14 हजार नये बंकर बनाए जाएंगे, रोहिंग्‍या शरणार्थियों को वापस भेजा जाएगा : गृहमंत्री राजनाथ सिंह


जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने कन्फर्म किया कि गुरुवार रात को अपहरण करने वाले पुलिस के जवान को आतंकियों ने मार डाला है. पुलिस को जवान का शव कुलगाम से मिला है और उसके शरीर पर गोली के निशान पाये गये है. 

पाक की गोलीबारी का BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, तो पाकिस्तानी रेंजर्स ने लगाई गुहार

गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल जावेद अहमद को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने वेहिल स्थित उसके घर से अगवा कर लिया था जब वह मेडिकल शॉप पर जा रहे थे. उन्होंने कहा कि इसक बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया था और अगवा करने वालों का पता लगाकर पुलिसकर्मी को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया था. 

VIDEO: कश्‍मीर में शांति मिशन पर राजनाथ सिंह, कहा - सब अपने गिरेबां में झांकें​
 

लेखक के बारे में
img
राजीव रंजन
Editor - Defence & Political Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu & Kashmir, Kulgam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com