Covid-19 Updates : देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में फिर थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 3,805 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं. कोरोना की वजह से बीते 24 घंटे में 22 लोगों की जान गई. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 3,168 कोरोना से उबरे.
3,168 लोगों के कोरोना से ठीक होने के बाद रिकवरी का आंकड़ा 4,25,54,416 तक पहुंच गया. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,87,544 परीक्षण किए गए. जिसके बाद कुल परीक्षण का आकंड़ा भी 84.03 करोड़ तक पहुंच चुका है.राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 190.00 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
6 मई की रिपोर्ट में 3,545 नए मामले सामने आए थे. इस दौरान 27 मरीजों की मौत भी हुई थी.अब एक्टिव केसेज 20,303 हो गए हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.05 फीसदी है. पिछले कुछ दिनों से देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा होता देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: "हम हत्यारों के साथ खड़े नहीं होते" : हैदराबाद मर्डर पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
हालांकि मई से पहले के कुछ महीनों में देशभर में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी. जिससे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा था. इसलिए ज्यादातर राज्यों ने कोरोना पाबंदियों को भी हटाने का फैसला किया था. लेकिन कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है.
VIDEO: भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा के घर लौटने पर जश्न का माहौल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं