विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2025

महिला ने फाड़ा भाजपा का बधाई बैनर, CCTV फुटेज सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा

मामले को लेकर भाजपा के उपजिला प्रमुख तेजराज हजारी ने पालघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।. उन्होंने मांग की है कि संबंधित महिला को तत्काल गिरफ्तार कर इस हरकत के पीछे की मंशा सामने लाई जाए.

महिला ने फाड़ा भाजपा का बधाई बैनर, CCTV फुटेज सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा
  • पालघर शहर के मनोर रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने लगे बधाई बैनर को एक अज्ञात महिला ने रात के समय फाड़ दिया.
  • बैनर भरत राजपूत को जिला प्रमुख पद पर पुनर्नियुक्ति के लिए लगाए गए थे, जिन्हें महिला ने बिना अनुमति फाड़ा.
  • पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें महिला को चुपचाप बैनर फाड़ते हुए देखा जा सकता है.

पालघर शहर के मनोर रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने लगाए बधाई बैनर लगे हुए थे. ये बैनर भरत राजपूत को जिला प्रमुख पद पर दोबारा नियुक्त किए जाने के लिए लगाए गए थे. इन बधाई बैनर को अज्ञात महिला ने रात के समय फाड़ दिया. मामला करीब रात 12 बजे का बताया जा रहा है. महिला द्वारा बैनर फाड़ने की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

रात के समय की पूरी घटना 

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे रात के समय में एक महिला चुपचाप आती है और लगे बैनरों को खीच कर फाड़ देती है. बैनर को फाड़ने के बाद वो वहां से चली जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

इस मामले को लेकर भाजपा के उपजिला प्रमुख तेजराज हजारी ने पालघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।. उन्होंने मांग की है कि संबंधित महिला को तत्काल गिरफ्तार कर इस हरकत के पीछे की मंशा सामने लाई जाए. घटना के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palghar, Bjp Congratulatory Banner, Bharat Rajput, Unknown Woman Tore Bjp Congratulatory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com