विज्ञापन

Jharkhand: 1 करोड़ इनामी नक्सली से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारंग पोंगा और बालिबा गांव के बीच स्थित घने जंगलों में बुधवार (15 अप्रैल) सुबह करीब 10 बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी.

Jharkhand: 1 करोड़ इनामी नक्सली से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल
फाइल फोटो
Jharkhand:

झारखंड में एक बार फिर नकस्लियों से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि चाईबासा में 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में CRPF कोबरा बटालियन के एक जवान के घायल होने की खबर भी सामने आई है. जबकि कई नक्सली इस मुठभेड़ में हताहत हुए हैं. चाईबासा के सारंडा वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ आमना-सामना हुआ.  

इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. वहीं, मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजने की तैयारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारंग पोंगा और बालिबा गांव के बीच स्थित घने जंगलों में बुधवार (15 अप्रैल) सुबह करीब 10 बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी.

कैंप शिफ्ट करने की फिराक में था मिसिर बेसरा का दस्ता

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ कैंप शिफ्ट करने की फिराक में है. इसी सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

चाईबासा में नक्सलियों से मुठभेड़

चाईबासा में नक्सलियों से मुठभेड़

जंगल के भीतरी हिस्से में जब जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी शुरू की तो माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर भारी पड़े.

4 नकस्लियों के ढेर होने की खबर

सूत्रों के मुताबिक, जवानों की ओर से की गई सटीक फायरिंग में चार नक्सली ढेर हो गए हैं, जबकि कई अन्य के घायल होने की संभावना है. हालांकि, घने जंगल और दुर्गम रास्तों के कारण पुलिस ने अभी तक शवों की बरामदगी और आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

बताया जा रहा है कि इस दस्ते में मिसिर बेसरा के साथ-साथ मोछू, सागेन अंगारिया और अश्विन जैसे कुख्यात नक्सली भी मौजूद थे. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. घायल कोबरा जवान की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चाईबासा से रांची शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है.

यह भी पढ़ेंः झारखंड के बोकारो में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 4 डिब्बे, रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com