जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ने बृहस्पतिवार को बाराबंकी जिले की अदालत को अवगत कराया कि जेल में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिला हुआ खाना परोसे जाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई है. खराब स्वास्थ्य का हवाल देकर, अंसारी एंबुलेंस के फर्जी पंजीकरण मामले में जिले की सांसद-विधायक अदालत में पेश नहीं हुए. अंसारी के अधिवक्ता ने अदालत में प्रार्थना पत्र दायर किया.
अपने वकील रणधीर सिंह सुमन के माध्यम से दायर आवेदन में अंसारी ने कहा,‘‘ ...19 मार्च की रात मुझे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया है जिसकी वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई. ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिवक्ता ने कहा कि इस घटना से पहले अंसारी का स्वास्थ्य ‘‘पूरी तरह से ठीक'' था और इसलिए उन्होंने अदालत से उनके उचित इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम बनाने का अनुरोध किया है. अंसारी ने आरोप लगाया कि 40 दिन पहले भी इसी तरह खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था.
अधिवक्ता सुमन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान बांदा जेल से मुख्तार अंसारी डिजिटल माध्यम से पेश नहीं हुए. उसकी जगह जेल के उप जेलर महेंद्र सिंह हाजिर हुए. सुनवाई के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि मुख्तार अंसारी बीमार है.
अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 मार्च तय की है. अंसारी और उनके 12 सहयोगियों के खिलाफ मामला मार्च 2022 में दर्ज किया गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं