प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वाराणसी सीट से नहीं उतारा है (फाइल फोटो)
नई:
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
- कर्नाटक की 28, आंध्र प्रदेश की 25, केरल की 20, तेलंगाना की 17, पुदुच्चेरी की 1, तमिलनाडु की 39 सीटें मिलाकर यहां पर कुल 130 सीटे हैं.
- कांग्रेस की नजर अब इन सीटों पर है. यहां एक बार और गौर करने लायक है. कांग्रेस के अंदर केरल की लॉबी एक बार फिर मजबूत होती दिख रही है और केसी वेणुगोपाल इस समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हमेशा देखे जा सकते हैं.
- केरल में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के गठबंधन का वामदलों से सीधा मुकाबला है और वायनाड सीट कांग्रेस का गढ़ रही है.
- दूसरी ओर दक्षिण के राज्यों में खासकर तमिलनाडु में जयललिता और करुणानिधि के बाद अब ऐसा कोई करिश्माई नेता नहीं दिख रहा है जो अकेले दम पर क्लीन स्वीप कर सकता हो.
- करुणानिधि के परिवार में ही आपस में गहरे मतभेद हैं तो दूसरी जयललिता की पार्टी एआईएडीमके भी गुटों में बंटी हुई जिस पर बीजेपी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है.
- आंध्र प्रदेश में भी कुछ दिन पहले तक एनडीए में शामिल रहे टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने भले ही विशेष राज्य के दर्जे के नाम पर समर्थन वापस ले लिया हो लेकिन वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी भी वहां एक बड़ी ताकत बनकर उभर रहे हैं और बीजेपी भी राज्य में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है.
- आंध्र प्रदेश कांग्रेस का पुराना गढ़ रहा है लेकिन क्षत्रपों के मजबूत होने से कांग्रेस का नुकसान हुआ है अब कांग्रेस की कोशिश है कि इस राज्य में वह पुराना रुतबा हासिल कर ले. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 22 सीटें पाकर चौथे नंबर पर रही थी.
- जबकि कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी वाईएसआर कांग्रेस 70 सीटें जीतकर दूसरे नंबर रही थी. राहुल गांधी पहले विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कह चुके हैं. फिलहाल देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस आंध्र प्रदेश में कितनी सीटें पाती है.
- बात करें तेलंगाना की वहां अभी टीआरएस का ही सिक्का चल रहा है. विधानसभा चुनाव में टीआरएसस ने यहां क्लीन स्वीप करते हुए 88 सीटें जीती थीं और कांग्रेस 19 सीटें पाकर दूसरे नंबर पर थी.
- कांग्रेस तेलंगाना में बड़ी संभावनाएं देख रही है. यही वजह है कांग्रेस आलाकमान अब दक्षिण के राज्यों में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lok Sabha Election 2019, Lok Sabha Polls 2019, Priyanka Gandhi 2019 Election