विज्ञापन

देसी बम, टाइमर से किया गया ब्‍लास्‍ट... अमृतसर में आखिर हुआ क्‍या? पंजाब के DGP ने बताया

पंजाब में पहला विस्फोट जालंधर में रात करीब आठ बजे हुआ, जबकि दूसरा धमाका रात करीब 11 बजे अमृतसर में हुआ. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन धमाकों के पीछे पाकिस्‍तान की आईएसआई का हाथ है.

देसी बम, टाइमर से किया गया ब्‍लास्‍ट... अमृतसर में आखिर हुआ क्‍या? पंजाब के DGP ने बताया
  • पंजाब के अमृतसर में हुए विस्फोट में देसी बम का इस्तेमाल किया गया था, CCTV से महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं
  • पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन धमाकों के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ है
  • जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर और अमृतसर के खासा क्षेत्र के पास देर रात दो धमाके हुए, जिनकी जांच जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमृतसर:

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए विस्‍फोट में देसी बमों का इस्‍तेमाल किया गया था. घटनास्‍थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से भी भी पुलिस के हाथ कई सबूत लगे हैं. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन धमाकों के पीछे पाकिस्‍तान की आईएसआई का हाथ है. जालंधर में हुए विस्फोट के करीब तीन घंटे बाद अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात एक और विस्फोट हुआ. जालंधर में मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ था.

देसी बम से हुआ ब्‍लास्‍ट, CCTV से मिले कई सबूत  

अमृतसर और जालंधर में हुए विस्फोटों पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, "हम एक तरह के प्रॉक्‍सी वॉर की स्थिति में जी रहे हैं, और लगातार सूचनाएं आ रही हैं, जिन पर हम एक्‍शन कर रहे हैं. पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जैसा कि हमारे मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं कि पंजाब देश के लिए लड़ रहा है. इस घटना की कोई जिम्मेदारी नहीं ली गई है. इसलिए, हम जांच कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि एक देसी बम बनाया गया था. चूंकि कोई तार नहीं मिले हैं, इसलिए संभवतः यह या तो टाइमर वाला विस्फोट था या इसे रिमोट से किया गया था. डीजीपी गौरव ने बताया, "सीसीटीवी फुटेज की जांच करने से मिले सुरागों पर हम काम कर रहे हैं. मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह आईएसआई का प्रयास है. वे एक झूठी कहानी गढ़ रहे हैं और यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि पंजाब में अशांति है. मैं कहना चाहता हूं कि पंजाब देश का सबसे शांतिपूर्ण राज्य है. पाकिस्तान की आईएसआई के कुछ तत्व पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं."

चारदीवारी की ओर कुछ फेंका बम

पंजाब में पहला विस्फोट जालंधर में रात करीब आठ बजे हुआ, जबकि दूसरा धमाका रात करीब 11 बजे अमृतसर में हुआ. अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल मीर कासिम ने बताया कि पुलिस को रात करीब 11 बजे खासा की एक सड़क पर धमाके की तेज आवाज की सूचना मिली. एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि किसी व्यक्ति ने चारदीवारी की ओर कुछ फेंका और उससे विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद टिन की शीट का एक टुकड़ा और चारदीवारी गिर गई.

विस्फोट के बाद फॉरेंसिक टीम और बम निष्क्रिय दस्ता घटनास्थल पहुंचा. अमृतसर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य एस. वारियर भी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि सैन्य अधिकारियों की एक टीम ने भी घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया, जिसके बाद इलाके में घेराबंदी की गई. रात के समय हुए इस विस्फोट को आसपास के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है. इससे पहले मंगलवार रात करीब आठ बजे जालंधर जिले में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय के बाहर हुए धमाके से इलाके में दहशत फैल गई. 

ये भी पढ़ें :- पंजाब में 2 धमाके, अमृतसर आर्मी कैंट एरिया के पास और जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी ब्लास्ट, VIDEO

विस्फोट के बाद धुएं के उठते गुबार और एक अज्ञात व्यक्ति को जान बचाने के लिए भागते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है. विस्फोट से एक स्कूटर और एक ‘ट्रैफिक सिग्नल' का खंभा क्षतिग्रस्त हो तथा पास की एक दुकान के शीशे टूट गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि पंजाब फ्रंटियर स्थित बीएसएफ मुख्यालय के बाहर खड़े स्कूटर में आग लग गई. यह स्कूटर गुरप्रीत सिंह का था, जो नियमित रूप से इलाके में पार्सल पहुंचाते हैं. 

ये भी पढ़ें :- जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, मौके पर मची अफरा-तफरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com