विज्ञापन

पंजाब में 2 धमाके, अमृतसर आर्मी कैंट एरिया के पास और जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी ब्लास्ट, VIDEO

पंजाब में दो अलग-अलग घटनाओं से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर स्कूटी में आग और धमाके जैसी आवाज का मामला सामने आया, वहीं अमृतसर के खासा आर्मी कैंट में देर रात बाहरी विस्फोटक फेंके जाने से ब्लास्ट हुआ. एक घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके की तीव्रता साफ दिखती है.

पंजाब में 2 धमाके, अमृतसर आर्मी कैंट एरिया के पास और जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी ब्लास्ट, VIDEO
  • जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर खड़ी स्कूटी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मची थी
  • सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी में जोरदार धमाका और आग लगने की घटना स्पष्ट रूप से देखी गई है
  • पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आग लगने का मामला है और धमाके की पुष्टि अभी नहीं हुई है

पंजाब में दो अलग-अलग घटनाक्रमों ने बुधवार को हलचल बढ़ा दी. जहां जालंधर में बीएसएफ के फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जबकि अमृतसर के खासा आर्मी कैंट क्षेत्र में देर रात धमाके की घटना सामने आई है. दोनों मामलों में सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं. जालंधर जिले में बीएसएफ चौक के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Latest and Breaking News on NDTV

सामने सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका काफी जोरदार था, जिसके बाद स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वह आग की लपटों में घिर गई. सीसीटीवी में दिखता है कि स्कूटी में अचानक तेज धमाका होता है और तुरंत आग भड़क उठती है. धमाके का असर इतना ज्यादा था कि आसपास का हिस्सा भी प्रभावित हुआ और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. धमाका होता ही पास खड़े शख्स के होश उड़ जाते हैं और वो वहां से सुरक्षित जगह की तलाश में भागता है. दूसरी तरफ खड़ा जवान भी दिख रहा है जो धमाके वक्त पास में ही मौजूद था.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : BJP की बंगाल जीत का जश्न पंजाब में, सैलून मालिक ने फ्री में काटे लोगों के बाल और बनाई दाढ़ी

स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने स्कूटी से धमाके जैसी तेज आवाज सुनी. हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया स्कूटी में आग लगने का मामला सामने आया है और अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कोई धमाका हुआ था या नहीं. पुलिस ने मौके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. बताया गया कि स्कूटी 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की है, जो जांच में सहयोग कर रहा है, उसके मुताबिक स्कूटी में अचानक आग लगी थी. उस समय इलाके में पुलिस की गश्ती टीम भी मौजूद थी.

अमृतसर के खासा आर्मी कैंट में देर रात धमाका

इसी बीच अमृतसर के खासा आर्मी कैंट एरिया में देर रात एक धमाका हुआ. पंजाब पुलिस के मुताबिक, किसी व्यक्ति ने बाहर से विस्फोटक कैंट की बाउंड्री वॉल की ओर फेंका, जिसके बाद ये धमाका हुआ. फॉरेंसिक जांच में बाउंड्री वॉल पर लोहे के टिन जैसा कुछ फंसा हुआ मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विस्फोटक बाहर से अंदर फेंका गया था.

नकाबपोश बाइक सवारों पर शक, ग्रेनेड अटैक की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाइक पर आए नकाबपोश लोगों ने विस्फोटक फेंका और मौके से फरार हो गए. पुलिस को संदेह है कि हमला ग्रेनेड से किया गया हो सकता है. धमाके के बाद कैंट की चारदीवारी पर लगी टीन शेड ढह गई, जबकि गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है. धमाके की आवाज के बाद सैन्य और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई. फॉरेंसिक टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं, जबकि आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि जहां यह धमाका हुआ, वहां से कुछ दूरी पर बीएसएफ का खासा कैंप भी स्थित है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jalandhar BSF Scooter Fire, Amritsar Khasa Cantonment Blast, Punjab Explosion News, CCTV Scooter Blast Video, BSF Headquarters Jalandhar Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com