Himachal Pradesh cloudburst : हिमाचल के शिमला व कुल्लु में बादल फटने की घटना के 9 दिन बाद आज 4 शव बरामद हुए हैं. अब तक कुल14 शव बरामद हो चुके हैं. मगर 22 लोग अभी भी लापता हैं. इनमें अधिकतर स्कूली बच्चे हैं. हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू जिलों की सीमा पर स्थित समेज गांव में बादल फटने की वजह से 36 लोग लापता हो गए थे. इनमें 33 लोग शिमला के और 3 लोग कुल्लू से थे. 9 दिन बाद भी लगातार यहां सर्च ऑपरेशन जारी है. लापता लोगों को ढूंढने के लिए 85 किलोमीटर के एक बड़े हिस्से में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
दोघरी के पास चार शव मिले
जिला शिमला डीसी अनुपम कश्यप ने बताया कि शुक्रवार सुबह के वक्त सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी में चार शव मिले हैं. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि दो शव पुरुष के हो सकते हैं, जबकि एक शव लड़की का है. चौथा शव क्षत-विक्षक्त हालत में मिला है. यह भी प्रथम दृष्टया महिला का ही लग रहा है. इन सभी शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. परिजनों के पहले ही डीएनए टेस्ट करवा लिए गए हैं. डीएनए का मिलान कर इन शवों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी. इन चार शव के मिलने की जानकारी जिला कुल्लू के प्रशासन को भी दे दी गई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्यों लग रहा इतना समय
जिला शिमला के समेज में एनडीआरएफ के 67, होमगार्ड के 69, आर्मी के 30 और सीआईएसएफ के 110 जवान लगाए गए हैं. इस तरह यहां कुल 301 लोग सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं. यही नहीं, एनडीआरएफ के 33, एसडीआरएफ के 14, पुलिस के 10, होमगार्ड के 15 और वन विभाग के 12 जवानों को सतलुज नदी के आसपास सुन्नी तक सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है. यहां अत्याधिक मलबा होने और बारिश की वजह से भी सर्च ऑपरेशन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सर्च टीम की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लापता लोगों को ढूंढने का काम पूरा किया जाएगा. लापता लोगों के परिजन भी चाहते हैं कि उनके अपनों के शव ढूंढ लिए जाएं, ताकि वो उनका देह का देख रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर सकें.
लगातार हो रही बारिश
हिमाचल प्रदेश के 5 जिलो में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के कई भागों में बादल जमकर बरसे. राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से 115से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद हैं. इसके अतिरिक्त 149 बिजली ट्रांसफार्मर व 47 जल आपूर्ति स्कीमें बाधित हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश सहित राजधानी शिमला में भी रुक-रुककर बारिश जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं