विज्ञापन

अवैध संबंध, साजिश और कत्ल...हिमाचल पुलिस ने 6 दिन में सुलझाई जेई की हत्या की गुत्थी, महिला डॉक्टर समेत 4 अरेस्ट

 कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने कहा कि 9 सदस्यों वाली SIT ने घटनास्थल से जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल,CCTV फुटेज और घरेलू सहायिका के बयान समेत कई अहम तथ्यों को जोड़कर पूरे मामले का खुलासा किया.

अवैध संबंध, साजिश और कत्ल...हिमाचल पुलिस ने  6 दिन में सुलझाई जेई की हत्या की गुत्थी, महिला डॉक्टर समेत 4 अरेस्ट
कुल्लू में जूनियर इंजीनियर की हत्या मामले में चार लोग गिरफ्तार. (NDTV ग्राफिक)
  • कुल्लू में जूनियर इंजीनियर की हत्या के मामले में डॉक्टर और उसके पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है
  • आरोप है कि हत्या की वारदात को अवैध संबंधों के शक में अंजाम दिया गया था
  • जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया की शनिवार को एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी
शिमला:

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक जूनियर इंजीनियर की हत्या की गुल्थी पुलिस ने महज 6 दिन के अंदर सुलझा ली. हत्या के मामले में एक महिलाडॉक्टर और उसके पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हिमाचल पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या की इस वारदात को अवैध संबंधों के शक में अंजाम दिया गया था. जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया की शनिवार को एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वह कुल्लू में विभाग के गांधीनगर ऑफिस में तैनात थे. 

हत्या के आरोप में महिला डॉक्टर समेत 4 अरेस्ट

 कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हत्या कथित तौर पर महिला डॉक्टर और इंजीनियर के बीच संबंध के शक की वजह से की गई थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान की अगुवाई वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कुल्लू के रीजनल हॉस्पिटल की डॉक्टर डॉ.शाम्भवी ठाकुर, उसका पति और आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. करण ठाकुर, उसके ससुर विजय सिंह और उसका देवर दिनेश ठाकुर शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. 

पानी की पाइपलाइन देखने के बहाने बुलाकर की हत्या

आरोप है कि  डॉ.शाम्भवी ठाकुर ने प्री प्लानिंग के तहत 24 जुलाई की शाम जूनियर इंडीनियर लाभ सिंह गुलेरिया को पानी की पाइपलाइन देखने के बहाने गांधीनगर में अपने घर पर बुलाया. इसी दौरान चारों आरोपियों ने मिलकर उनको बुरी तरह पीटा. सबूत मिटाने की नीयत से घायल हालत में उनको नाले के पास फेंक दिया, ताकि ऐसा लगे कि ये कोई दुर्घटना है. 

9 सदस्यों वाली SIT ने 6 दिन में सुलझाई गुल्थी

 कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने कहा कि 9 सदस्यों वाली SIT ने घटनास्थल से जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल,CCTV फुटेज और घरेलू सहायिका के बयान समेत कई अहम तथ्यों को जोड़कर पूरे मामले का खुलासा किया. जांच में पता चला कि आरोपियों को शक था कि महिला डॉक्टर के जेई के साथ कथित अवैध संबंध हैं.बस इसी के चलते प्लानिंग के तहत उसकी हत्या की साजिश सभी ने मिलकर रची. बता दें कि आरोपियों ने उनको घायल हालत में दफ्तर से कुछ ही दूर नाले के पास फेंक दिया था. इलाज के दौरान एम्स बिलासपुर में उनकी मौत हो गई.

इनपुट- PTI

ये भी पढ़ें-गुजरात: पूर्व प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या! 26 महीने बाद खुलासा, 12 फीट खुदाई के बाद मिला कंकाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Murder Case, Kullu Murder, Junior Engineer, Himachal Police, Affair Murdered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com