- नूंह हिंसा के आरोपी के पैर में गोली लगी
- मुठभेड़ में एक अवैध देशी कट्टा व 05 राउंड भी बरामद किये गए
- 31 जुलाई को ब्रज मंडल यात्रा पर भीड़ के हमला करने पर नूंह में हुई हिंसा
नूंह पुलिस की हिंसा के आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और जिसके बाद आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नूह हिंसा के आरोपी के साथ ये नूंह पुलिस की दूसरी मुठभेड़ है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि ब्रज मंडल हिंसा मामले में अभी तक 60 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 264 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.
नूंह हिंसा का एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में...
अपराध शाखा नूंह को ये बड़ी कामयाबी मिली है. निरीक्षक अमित के नेतृत्व में गठित टीम ने नूंह हिंसा के मामले में संलिप्त आरोपी आमीर निवासी ढिडारा तावडू को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इलाज के लिए नल्हड मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ में एक अवैध देशी कट्टा व 05 राउंड भी बरामद किये गए हैं. बताया जा रहा है कि अरावली पहाड़ तावडू की खंडहर जगह से आमिर को गिरफ्तार किया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गांववालों ने पांच आरोपियों को पुलिस को सौंपा
हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा में वांछित पांच आरोपियों को सिंगार गांव के निवासियों ने पुलिस को सौंप दिया. आरोपियों को लेकर पुलिस और प्रशासन बार-बार अपील कर रहा था. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "सिंगार से पूर्व सरपंच हनीफ, अल्ताफ, इब्राहिम चौधरी, तैय्यब, पूर्व चेयरमैन साकित और अन्य गांववालों ने रविवार को बिछूर पुलिस थाने पहुंचकर पांचों आरोपियों जुबेर, सलमान, अंसार, रफीक और अबु बकर को पुलिस के हवाले कर दिया." नूंह हिंसा के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.
विश्व हिंदू परिषद की 31 जुलाई को हुई ब्रज मंडल यात्रा पर भीड़ के हमला करने के बाद नूंह में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसमें दो होम गार्ड और एक इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं