विज्ञापन

हरियाणा नगर निगम और नगरपालिका चुनाव का ऐलान, जानें पंचकूला, अंबाला से लेकर सोनीपत तक कब वोटिंग

Haryana Nagar Nigam Election 2026 Date: हरियाणा नगर निगम और नगरपालिका चुनाव की घोषणा हुई है. जानें पंचकूला, अंबाला से लेकर सोनीपत तक कहां कब चुनाव होंगे.

हरियाणा नगर निगम और नगरपालिका चुनाव का ऐलान, जानें पंचकूला, अंबाला से लेकर सोनीपत तक कब वोटिंग
Haryana Nagar Nigam Election 2026
  • हरियाणा में पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव 10 मई को आयोजित होंगे.
  • नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 21 से 25 अप्रैल तक चलेगी और 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे.
  • उपचुनाव की स्थिति में 12 मई को उपचुनाव कराने का प्रावधान रखा गया है.

Haryana Nagar Nigam Election: हरियाणा में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव का ऐलान हो गया है. पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव 10 मई को होंगे. हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तारीख 21 से 25 अप्रैल होगी और 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह अलॉट होंगे. निकाय चुनाव 10 मई 2026 रविवार को होगा. हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि अगर किसी जगह उपचुनाव की जरूरत रही, तो 12 मई मंगलवार को होगा. पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव हो रहा है. रेवाड़ी नगर परिषद ,धारूहेड़ा सांपला और उकलाना नगर पालिका में भी चुनाव हो रहा है. टोहाना झज्जर राजौंद तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगरपालिका में भी चुनाव होगा. प्रदेश में कुछ जगहों पर पंचायत राज के उपचुनाव भी होंगे.

नगर निकाय चुनाव परिणाम

हरियाणा में निकाय चुनाव मुख्य रूप से दिसंबर 2020 के अंत में और फिर जून 2022 में आयोजित किए गए थे. दिसंबर 2020 के अंतिम सप्ताह में 7 नगर निकायों (3 नगर निगम, 1 नगर परिषद और 3 नगर पालिका) के लिए चुनाव हुए थे

नगर निगम: अंबाला, पंचकुला और सोनीपत
परिणाम: बीजेपी (BJP): पंचकूला में मेयर पद जीता.
कांग्रेस (INC): सोनीपत में मेयर पद पर जीत हासिल की
हरियाणा जनचेतना पार्टी (HJP): अंबाला में मेयर पद जीता (शक्ति रानी शर्मा).
रेवाड़ी नगर परिषद में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी सांपला, धारूहेड़ा और उचाना मंडी नगर पालिकाओं में निर्दलीयों का दबदबा रहा था.

जून 2022 के निकाय चुनाव परिणाम

हरियाणा में 2021 के बाद सबसे बड़े निकाय चुनाव 19 जून 2022 को हुए थे, जिनके परिणाम 22 जून 2022 को आए. कुल 46 निकायों में 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिका में चुनाव हुए. बीजेपी-जेजेपी गठबंधन ने 25 नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में जीत दर्ज की.19 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था.आम आदमी पार्टी ने पहली बार निकाय चुनाव में खाता खोलते हुए शाहाबाद में चेयरमैन की सीट जीती थी. कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन समर्थित उम्मीदवारों ने कुछ सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया.

नगर निगम मेयर चुनाव

हरियाणा में नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी ने 10 में से 9 निगमों (गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, हिसार आदि) में बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा.
 

Haryana Nagar Nigam Election Date 

लेखक के बारे में
img
Gurpreet Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Nagar Nigam Election, Haryana Nagar Nigam Election Date, Haryana Nagar Nigam Election Date Announced, Panchkula, Ambala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com