विज्ञापन

खून चूसने वाले वायरस से शेरों की मौत, 17 शावक आइसोलेट, 'बेबेसिया' के आगे जंगल का राजा बेबस

Gujarat Lions Death: गुजरात में इन दिनों शेरों की जान आफत में है, वो भी एक छोटे से वायरस की वजह से. ये वायरस उनके शरीर पर जोंक की तरफ चिपक जाता है और उनका पूरा खून चूस लेता है. इसकी वजह से अब तक कई शावकों की मौत हो चुकी है.

खून चूसने वाले वायरस से शेरों की मौत, 17 शावक आइसोलेट, 'बेबेसिया' के आगे जंगल का राजा बेबस
गुजरात में एक संदिग्ध संक्रमण ले रहा शेरों की जान.
  • गुजरात के गिर सोमनाथ और अमरेली जिलों में बेबेसिया वायरस से शेरों के बच्चों की मौत हो रही है
  • बेबेसिया एक खून चूसने वाला वायरस है जो टिक्स के माध्यम से शेरों के शरीर से खून चूसता है
  • वन मंत्री अर्जुन मोधवाडिया ने बताया कि संक्रमित क्षेत्र के शेरों को 10 किलोमीटर के दायरे में अलग रखा गया है
अहमदाबाद:

गुजरात में एक ऐसा वायरस इन दिनों फैला हुआ है, जो शेर के बच्चों की जान ले रहा है. इस छोटे से वायरस की चपेट में आने से लोगों के पसीने छुड़ा देने वाले शेर भी बच नहीं पा हे हैं. यह वायरस इतना ज्यादा खतरनाक है कि शेरों के बच्चे मर रहे हैं. गुजरात सरकार इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर ही है. इस खूंखार संदिग्ध वायरस का नाम 'बेबेसिया' है.यह संदिग्ध वायरस शेरों की खाल से चिपककर उनके शरीर का सारा खून चूस लेता है. 

बेबेसिया वायरस ले रहा शेरों की जान

गुजरात के वन मंत्री अर्जुन मोधवाडिया ने गुरुवार को बताया कि गिर सोमनाथ और अमरेली जिलों में प्रभावित क्षेत्रों के 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले शेरों को आइसोलेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संदिग्ध संक्रमण से मृत पाए गए शेर के शावकों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. बस रिपोर्ट्स का इंतजार है. 

शेरों को किया जा रहा आइसोलेट

वन मंत्री ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वर्तमान में, जूनागढ़ पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टर और फ्रेंट लाइन वर्क्र्स के सहयोग से किसी भी वायरस के संभावित प्रसार को रोकने के लिए 10 किमी. के दायरे में शेरों को आइसोलेट किया जा रहा है. 

4 शावकों की मौत, 17 आइसोलेट

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को बताया था कि संदिग्ध संक्रमण से शेर के चार शावकों की मौत हो गई. बीमारी के संभावित प्रसार को देखते हुए अब तक 17 शावकों को अलग रखा गया है. 

खून चूस लेता है ये वायरस

वन मंत्री ने कहा कि क्यों कि ये मौतें बेबेसिया संक्रमण की वजह से हुई हैं, जो कि टिक्स (जानवरों के शरीर से चिपकने वाला एक छोटा खून चूसने वाला परजीवी) की वजह से फैलता है. यही वजह है कि गिर अभयारण्य के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में टिक्स हटाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं. साथ ही अन्य जरूरी एहतियाती उपाय भी लागू किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-आंधी- बारिश, ओले... दिल्ली-यूपी से पंजाब तक आज मौसम मचाएगा तूफान, 15 राज्यों में अलर्ट

इनपुट- भाषा के साथ
 

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Lion Deaths, Gir Sanctuary Gujarat, Babesia Virus, Babesia Virus Lion Death, Lions Cubs Isolated
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com