- जीएसटी काउंसिल की बैठक आज
- गोवा में होंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- क्या ऑटो सेक्टर को मंदी से उबारने के लिए होगी कोशिश?
गोवा में आज यानी 20 सितंबर को होने वाली जीएसीटी काउंसिल (GST Council) की बैठक पर पूरी कार इंडस्ट्री की नज़र है. सवाल ये है कि क्या ऑटो सेक्टर (Auto Sector) को मंदी से उबारने के लिए जीएसटी काउंसिल टैक्स में कटौती कर सकती है. हालांकि बिहार के वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी इशारा कर चुके हैं कि काउंसिल का ऐसा कोई इरादा नहीं है. आज सुबह 10 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस भी करने वाली हैं.
जालसाज़ी कर आईजीएसटी क्लेम करने वालों के खिलाफ अभियान, 336 जगहों पर हुई छापेमारी
-
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
बुधवार को रांची में 'हिन्दुस्तान पूर्वोदय सम्मेलन' में सुशील मोदी ने कहा था, 'एक दर्जन राज्यों के वित्त मंत्रियों से बात हुई है. कोई भी राज्य ऑटो, बिस्किट या अन्य मैन्युफ़ैक्चरिंग सेक्टर पर टैक्स में छूट देने के लिए तैयार नहीं है. आम सहमति ये है कि ऑटो सेक्टर में किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी. 45 हज़ार करोड़ राजस्व का नुकसान है. इसकी भरपाई कौन करेगा?'
जीएसटी परिषद में ऑटो सेक्टर की मांग रखने को तैयार केंद्र : अनुराग ठाकुर
ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब इस साल टैक्स कलेक्शन टारगेट से पीछे चल रहा है और मंदी का साया अर्थव्यवस्था पर बढ़ता जा रहा है. एसोचैम के डिप्टी सेक्रेटरी सौरभ सानयाल ने कहा कि जीएसटी काउंसिल को ऑटो कंपोनेंट मैन्युफ़ैक्चरिंग सेक्टर में जीएसटी घटाकर 16% करना चाहिए. अगर ऑटो कंपोनेंट सेक्टर और स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज को इकॉनमिक क्राइसिस से रिवाइव करना है तो जीएसटी को घटना पड़ेगा. लग्जरी कार सेगमेंट को उच्च GST स्लैब में रखा जा सकता है क्योंकि पैसे वाले लोग ऊंची कीमतों को अफोर्ड कर सकते हैं.
Video: GST काउंसिल बैठक: ऑटो सेक्टर को राहत दी तो 45 हजार करोड़ की भरपाई कैसे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं