गो फर्स्ट एयरलाइन ने शनिवार को ये घोषणा की कि उसकी उड़ाने 30 मई तक रद्द रहेंगी. इस दौरान यात्रा के लिए बुकिंग करने वाले पैसेंजरों के खाते में टिकट के पैसे वापस भेज दिए जाएंगे. गो फर्स्ट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया, " परिचालन संबंधी कारणों से, 30 मई, 2023 तक गो फ़र्स्ट उड़ानें रद्द की जाती हैं. असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं."
एयरलाइन ने कहा, "हमें आपको यह सूचित करने के लिए खेद है कि परिचालन कारणों से, 30 मई, 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पत्र में कहा गया, "जल्द ही टिकट के पैसे रिफंड किए जाएंगे. हम स्वीकार करते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपकी यात्रा की योजना बाधित हो सकती है और हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."
पत्र में कहा गया है, "जैसा कि आप जानते हैं, कंपनी ने तत्काल समाधान और संचालन के पुनरुद्धार के लिए एक आवेदन दायर किया है, हम जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू कर पाएंगे. हम आपके धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं."
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को गो फर्स्ट एयरलाइंस को संचालन के स्थायी पुनरुद्धार के लिए एक व्यापक पुनर्गठन योजना प्रस्तुत करने की सलाह दी थी.
यह भी पढ़ें -
-- यासीन मलिक को मौत की सजा दिलाने के लिए NIA ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
-- कर्नाटक में पांच गारंटी की घोषणा बनी कांग्रेस के गले की फांस, विपक्षी दल हुए हमलावर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं