विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2019

गोवा : जहां पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर का रखा गया था शव, उस स्थान का कथित तौर पर कराया गया 'शुद्धिकरण'

गोवा में कथित तौर पर पणजी स्थित राजकीय कला अकादमी में शनिवार को उस स्थान का शुद्धिकरण किया गया जहां पूर्व सीएम पर्रिकर (Manohar Parrikar) के पार्थिव शरीर को रखा गया था.

Also Read in
गोवा : जहां पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर का रखा गया था शव, उस स्थान का कथित तौर पर कराया गया 'शुद्धिकरण'
मामला सामने आने के बाद गोवा सरकार ने जांच शुरू कर दी है.
नई दिल्ली:

गोवा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर पणजी स्थित राजकीय कला अकादमी में शनिवार को उस स्थान का शुद्धिकरण किया गया जहां पूर्व सीएम पर्रिकर (Manohar Parrikar) के पार्थिव शरीर को रखा गया था. स्थानीय मीडिया के मुताबिक पणजी स्थित राजकीय कला अकादमी में शनिवार को उस स्थान का शुद्धिकरण किया गया जहां पर्रिकर (Manohar Parrikar) के पार्थिव शरीर को रखा गया था. मामला प्रकाश में आने के बा द हड़कंप मच गया. अब सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं.

पंचतत्व में विलीन हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गावड़े ने कहा कि मीडिया में आई उन खबरों के आधार पर जांच के आदेश दिये हैं, जिनमें कहा गया था कि अकादमी परिसर में कुछ व्यक्तियों ने उस जगह का शुद्धिकरण कराया था, जहां मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर रखा गया था. गावड़े ने कहा, 'मैंने इन गतिविधियों को गंभीरता से लिया है. हम सरकारी इमारतों में अवैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा या संरक्षण नहीं दे सकते हैं. आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का कैंसर की बीमारी से जूझते हुए 63 साल की उम्र में निधन हो गया था. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे. (इनपुट-भाषा से भी)

मनोहर पर्रिकर के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, बोले- गोवा के फेवरेट बेटे थे

VIDEO: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Manohar Parrikar Death, Govind Gaude
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com