विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर ने की विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी की वकालत

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने राज्य के विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी की गुरुवार को पुरजोर वकालत की

गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर ने की विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी की वकालत
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने राज्य के विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी की आज पुरजोर वकालत की और कहा कि उन्हें 'पर्याप्त रकम का भुगतान' किया जाना चाहिए क्योंकि वे 24 घंटे काम करते हैं। पर्रिकर ने कहा कि मैं गोवा विधानसभा से विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी करने जा रहा हूं. मैं एकमात्र आदमी हूं जिसने हमेशा खुलकर कहा कि अगर विधायकों को सही राशि नहीं मिलती है तो यह भ्रष्टाचार शुरू करने का एक कारण होता है.

यहां भी पढ़ें: मनोहर पर्रिकर ने खोला राज, स्टूडेंट लाइफ में कैसे 'एडल्ट फिल्म' देखते हुए पकड़े गए थे

पर्रिकर यहां स्थानीय मीडिया द्वारा नेशनल प्रेस डे पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. पर्रिकर ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि वेतन में बढ़ोतरी के बाद सभी विधायक बेदाग हो जाएंगे, लेकिन कम से कम यह उनके भ्रष्टाचार में शामिल होने का कारण नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदा समेत लोगों की बढ़ती वित्तीय मांगों को पूरा करने का विधायकों पर लगातार दबाव रहता है. वर्तमान स्थिति में नेताओं को 24 घंटे काम काम पर रहना होता ऐसे में उन्हे अपना काम करने के लिए समय नहीं मिलता. यही कारण है कि उन्हें ठीक से भुगतान किया जाना चाहिए.

VIDEO: गोवा : कांग्रेस के विश्वजीत राणे ने वोटिंग का बहिष्कार किया ​


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Salary Of Legislators, Goa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com