विज्ञापन
This Article is From May 01, 2022

उन्नाव: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नर्स से रेप की पुष्टि नहीं, नौकरी के पहले ही दिन नर्सिंग होम की दीवार से लटकी मिली लाश

युवती के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि युवती के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई

उन्नाव में नर्स का शव नर्सिंग होम की दीवार से लटका हुआ पाया गया.
उन्नाव:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव जनपद की एक नर्सिंग होम में ड्यूटी के पहले ही दिन एक युवा नर्स का शव दीवार से लटकता हुआ मिला. नर्स की लाश देखकर वहां हड़कंप मच गया. मृतक युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रेप के बाद उसकी हत्या करके शव को दीवार से लटका दिया गया था.

इस बीच पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रेप की पुष्टि से इनकार किया है. जिले के अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई इस वारदात में मृतका को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि, उन्होंने कहा कि दर्ज FIR के आधार पर पुलिस जांच करती रहेगी और जल्द से जल्द किसी नतीजे पर पहुंचेगी. उन्नाव पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है. 

इससे पहले उन्नाव के एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने कहा कि "न्यू जीवन अस्पताल में एक युवती का शव मिला है. मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया गया है. परिवार ने आरोप लगाया है कि युवती के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

रिपोर्ट के मुताबिक युवती एक नर्स थी और शुक्रवार को उसके काम का पहला दिन था. ज्वाइन करने के अगले ही दिन वह मृत पाई गई. घटनास्थल पर युवती का शव दीवार से लटका था और लोग उसकी तस्वीरें ले रहे थे.

Video : उन्नाव : पेड़ से लटका मिला लापता छात्र का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

लेखक के बारे में
img
आलोक पांडे
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Nursing Home, Unnao Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com