उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर एक युवक ने शनिवार को प्रेमिका व उसकी मां को कथित तौर पर लहूलुहान करने के बाद उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. बाद में कथित प्रेमी ने कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गयी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है व मामले की गहनता से मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस के अनुसार बरेली जिले की बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी 19 वर्षीय रिंकू गंगवार शनिवार सुबह पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सिरसा में पहुंचा, वह गांव के ही निर्मल गंगवार के घर पर आया. उसके बैग में बांका (धारदार हथियार) व तमंचा था. उन्होंने बताया कि रिंकू ने निर्मल गंगवार की 22 वर्षीय बेटी रचना गंगवार और पत्नी 50 वर्षीय माया देवी के हाथ पर बांका से वार कर दोनों को लहुलुहान कर दिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस ने बताया कि इस दौरान निर्मल का 28 वर्षीय बेटा रविंद्र पाल गंगवार जब आया तो रिंकू ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपी रिंकू घर से भागा और 20 मीटर दूर जाकर खुद को भी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के खरगोन में 2 और 3 मई को कर्फ्यू, घरों में ही अदा की जाएगी ईद की नमाज
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे,और उन्होंने लोगों से पूछताछ की. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है. आसपास के लोगों ने अधिकारियों को बताया कि रचना की शादी कहीं और तय हो जाने से आरोपी रिंकू आहत था और उसने रिश्ता भी तुड़वा दिया था.
VIDEO: Heatwave: उत्तर-मध्य भारत में झुलसाने वाली गर्मी
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन : 1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं