विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2025

बिहार में नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए षडयंत्र हो रहा है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य में जो कुछ भी हो रहा है वो सब नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. जिनका अब पर्दाफाश होने वाला है. ये राजनीतिक गैंग कर रहे हैं.

बिहार में नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए षडयंत्र हो रहा है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
  • बिहार में कारोबारी गोपाल खेमका के मर्डर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठ रहे हैं.
  • सीएम नीतीश कुमार की विपक्षी दलों की ओर से आलोचना की जा रही है. तेजस्वी से लेकर राहुल गांधी ने सरकार से हमला बोला है
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश को बदनाम करने के लिए षडयंत्र चल रहा है

कारोबारी गोपाल खेमका के सनसनीखेज मर्डर के बाद से बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश कुमार और उनकी विपक्ष के निशाने पर हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को बचाव करते हुए नजर आए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है. पहले आतंक फैलाओं और अपराध करो, ये सब कुछ, जो भी हो रहा है. नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. जिनका अब पर्दाफाश होने वाला है. ये राजनीतिक गैंग कर रहे हैं.

बिहार सरकार को बदनाम करने की कोशिश

बिहार के कई कोने में ऐसा उपद्रव करके सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. कल ये लोग कहेंगे कि अपराधी की नहीं बल्कि एक नागरिक की हत्या हुई है. इस सरकार में तो कार्रवाई भी हो गई. लालू के राज में क्या हो रहा था. सीएम आवास में बैठ के अपराधियों की पंचायती लगती थी. यही तो हो रहा था और अब वो उछल-उछल के नीतीश कुमार को बदनाम करने में लगे हैं. प्रेस कांफ्रेंस कर के पूछे जा रहे हैं सवाल नंबर 1 और सवाल नंबर 2

ये तो जंगलराज में होता था...

पहले तो वो अपने आप से पूछे, ये तो नीतीश सरकार है जो कि अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है. वो तो लालू जी की सरकार थी कि अपराधियों को बचाया जाता था. मैं भी कह रहा हूं और सीएम नीतीश कुमार खुद कहते हैं कि कोई भी अपराध हो उस पर कार्रवाई हो यकीनन कोई भी अपराध को अच्छा नहीं कहता. चाहे गिरिराज बोले, चिराग बोले या फिर खुद मुख्यमंत्री भी बोले. कभी उन्होंने कहा कि हम अपराध को संरक्षित करते हैं ये तो लालू के जंगलराज में होता था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Minister Giriraj Singh, Giriraj Singh On Gopal Khemka Murder, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com