मुंबई के किंग्स सर्कल स्थित प्रतिष्ठित जीएसबी सेवा मंडल GSB Seva Mandal ने अपने 72वें गणेशोत्सव के लिए भगवान महागणपति का फर्स्ट लुक आधिकारिक तौर पर भक्तों के लिए जारी कर दिया है.
इस वर्ष यह भव्य उत्सव इस मंडल में 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. यहां इस साल यहां के भव्य आयोजन से जुड़ी मुख्य विशेषताएं हैं:
सोने-चांदी का अद्भुत श्रृंगार और ऐतिहासिक बीमा
66 किलो शुद्ध सोने और 335 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया है, जो लाखों भक्तों की गहरी आस्था का प्रतीक है.
₹703.27 करोड़ का महा-बीमा
दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्तों, स्वयंसेवकों और बाप्पा के आभूषणों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंडल ने इस वर्ष ₹703.27 करोड़ की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बीमा पॉलिसी ली है.
महापूजा और विशाल अन्नदान सेवा
पारंपरिक वैदिक पुजारियों की टीम द्वारा इन 5 पवित्र दिनों में 1,00,000 से अधिक पूजा और सेवाएं संपन्न की जाएंगी.
इनमें महा मूड़गणपति पूजा, सहस्र मोदक हवन, पुष्प पूजा, दीपाराधना सेवा, तुलाभार सेवा और महाभोग सेवा विशेष रूप से शामिल हैं.
सेवा की अपनी समृद्ध परंपरा को निभाते हुए, मंडल प्रतिदिन 40,000 भक्तों को ताजा महाप्रसाद परोसेगा. पूरे उत्सव के दौरान 2 लाख से अधिक लोगों को भोजन कराया जाएगा.
सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण पहल
कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर 555 समर्पित सुरक्षाकर्मी 24 घंटे (शिफ्ट में) तैनात रहेंगे.
360-डिग्री निगरानी: 100 हाई-डेफिनिशन और पीटीजेड कैमरों का नेटवर्क स्थापित किया गया है, जो सीधे सेंट्रल कमांड रूम से जुड़े होंगे.
पर्यावरण का ध्यान रखते हुए यहां सभी सेवा बुकिंग रसीदें और दान प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस रखा गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं