'अग्निवीरों' के संबंध में टिप्पणी के बाद से विवादों में घिर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया है कि "टूलकिट गैंग" ने 'अग्निवर' पर उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया. दरअसल, रविवार को एक कार्यक्रम में बीजेपी नेता ने कहा था कि वे बीजेपी कार्यालयों में सुरक्षा नौकरियों के लिए 'अग्निपथ' के रंगरूटों को प्राथमिकता देंगे. उन्होंने कहा था, "मैं एक अग्निवीर को प्राथमिकता दूंगा कि उसे बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त किया जाए, यहां तक कि आप भी कर सकते हैं."
आत्मविश्वास का नाम है सैनिक
बीजेपी नेता ने कहा था, " मेरे एक मित्र ने 35 वर्षीय सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को अपने सुरक्षा गार्ड के रूप में यह कहते हुए नियुक्त किया कि उसे उस पर विश्वास है. वो एक सैनिक हैं, इसलिए मैं डरता नहीं हूं. इसका मतलब है कि सैनिक आत्मविश्वास का नाम है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टूलकिट से जुड़े लोग मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत करके कर्मवीरों का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) June 19, 2022
यह देश के कर्मवीरों का अपमान होगा।
राष्ट्रवीरो-धर्मवीरों के ख़िलाफ़ इस टूलकिट गैंग के षड्यंत्रों को देश भली भांति जानता है।
2/2
अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मतलब केवल इतना था कि इन अग्निवीरों के टैलेंट का उपयोग उनका कार्यकाल पूरा करने के बाद किसी भी क्षेत्र में किया जा सकता है. चार साल की ट्रेनिंग के बाद वे सभी जगह के लिए योग्य होंगे. उन्होंने ट्वीट किया, "अग्निपथ योजना के तहत अपनी सेवा पूरी करने वाले अग्निवीर निश्चित रूप से प्रशिक्षित और अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध होंगे. इस टैलेंट का उपयोग सेना में सेवा पूरी करने के बाद चुने गए क्षेत्रों में किया जाएगा. मेरा स्पष्ट रूप से यही मतलब था."
बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र "टूलकिट गैंग" के राष्ट्रीय नायकों-धर्मवादियों के खिलाफ साजिशों से अच्छी तरह वाकिफ है. उन्होंने कहा, " टूलकिट गिरोह से जुड़े लोग मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर कर्मचारियों का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं. यह देश के 'कर्मवीरों' का अपमान होगा. 'राष्ट्रवीरों-धर्मवीरों' के खिलाफ इस टूलकिट गिरोह की साजिशों से देश अच्छी तरह वाकिफ है." कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, बीजेपी नेता वरुण गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विजयवर्गीय के टिप्पणी की कड़ी शब्दों में निंदा की.
यह भी पढ़ें -
महाराष्ट्र : राज्यसभा के बाद अब MLC चुनाव में BJP ने बढ़ाई उद्धव ठाकरे की टेंशन, फिर से कांटे की टक्कर
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर वाहनों की नो इंट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं