Agniveer Recruitment 2022: सेना में 'अग्निपथ' भर्ती नीति पर विवाद और विरोध के बीच भारतीय सेना ने आज (सोमवार, 20 जून) नए नियमों के तहत भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी. नोटिफिकेशन के मुताबिक सेना में भर्ती की रैलियों के लिए पंजीकरण अगले महीने जुलाई से शुरू हो रहा है. इच्छुक आवेदकों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
Agniveer Recruitment 2022: 6 कैटगरी के पद:
नोटिफिकेशन के मुताबिक सेना ने अग्निवीरों के लिए छह कैटगरी में वैकेंसी निकाली है. इन्हीं कैटगरी और पदों पर अग्निवीरों की भर्तियां होंगी.
अग्निवीर जनरल ड्यूटी
अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/एम्यूनेशन)
अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल
अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास
अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Agniveer Recruitment 2022: पद, योग्यता एवं उम्र:
अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता 10वीं पास रखी गई है. उसे 10वीं में न्यूनतम 45% अंक लाना अनिवार्य होगा इसका साथ ही सभी विषयों में 33 फीसदी अंक जरूरी है. इस पद के लिए आवेदकों की उम्र 17.5 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है.
अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर एविएशन और एम्यूनेशन एग्जामिनर पदों के लिए आवेदकों को फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट्स में 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. इस पद के लिए भी आवेदकों की उम्र 17.5 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है.
अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल पदों के लिए भी उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है. आवेदक किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 60% अंक के साथ पास होने चाहिए लेकिन अंग्रेजी और गणित में 50 फीसदी मार्क्स जरूरी हैं. इस पद के लिए भी आवेदकों की उम्र 17.5 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है.
अग्निवीर ट्रेड्समैन के दो तरह के पदों पर 10वीं और 8वीं पास (दोनों तरह) के आवेदक अप्लाय कर सकते हैं. उन्हें सभी विषयों में 33 फीसदी मार्क्स होने चाहिए. इन पदों के लिए भी निर्धारित आयुसीमा 17.5 वर्ष से 23 वर्ष है.
वीडियो देखें - 'अग्निपथ' स्वैच्छिक योजना है, युवाओं के लिए कोई बाध्यता नहीं: पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं