असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ‘गांधी' टाइटल (Gandhi Title) का उपयोग करने की वैधता पर सवाल उठाया है. उन्होंने गांधी परिवार को ‘सरदार ऑफ डुप्लिकेट्स' यानी नकली सरदार करार दिया है. असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करने के दौरान गांधी परिवार पर देश को तोड़ने के लिए काम करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से गांधी टाइटल वापस करने का आग्रह किया है.
गांधी परिवार पर लगाया परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "उन्होंने बहुत सारे घोटाले किए हैं. उनका पहला घोटाला गांधी टाइटल से शुरू हुआ. उन्होंने केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया है और देश को तोड़ने का काम किया. मैं राहुल गांधी से गांधी टाइटल वापस करने का अनुरोध करता हूं."
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
जी20 'दिल्ली घोषणा पत्र' के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ
हिमंता सरमा ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के दौरान अपनाए गए 'दिल्ली घोषणा पत्र' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह केवल पीएम मोदी के कारण संभव हुआ. उन्होंने कहा कि यह केवल पीएम मोदी के कारण यह संभव हुआ. कामाख्या कॉरिडोर (Kamakhya corridor) अगले दो वर्षों में तैयार हो जाएगा. इसके आगे असम सीएम ने कहा कि केवल पीएम मोदी के कारण यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच दिल्ली घोषणा पत्र जारी हुआ.
पीएम मोदी भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए काम कर रहे हैं: हिमंता सरमा
इसके साथ ही हिमंता सरमा ने कांग्रेस पर सत्ता में रहने के दौरान देश के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया और दावा किया कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही लोगों में देशभक्ति की गहरी भावना पैदा हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के 25 साल या 50 साल का जश्न नहीं मनाया. लेकिन, पीएम मोदी ने आजादी के 75 साल का जश्न मनाया. प्रधानमंत्री मोदी भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए काम कर रहे हैं.
अब महिलाएं कर रही हैं देश का नेतृत्व
जी20 के दौरान पीएम मोदी की भूमिका पर बात करते हुए असम के CM हिमंता सरमा ने कहा, "कल जब मैंने पीएम मोदी को वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत करते हुए देखा तो मुझे एहसास हुआ कि भारत अब विश्वगुरु बन गया है. अब महिलाएं देश का नेतृत्व कर रही हैं. पीएम मोदी ने नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण पर खास तौर पर ध्यान दिया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं