जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा में अचानक धमाका होने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद वाहन में आग लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया.
फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. कुछ के मामूली तौर पर घायल होने की खबर है. पुलिस और बीएसएफ के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.
पुलिस ने इलाके को घेरकर सील कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कूटी में आग लगी थी. आग किन कारणों से लगी यह जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं