Delhi Exit Polls 2025: दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल आ चुका है. अब तक आए 8 एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है. दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए. ऐसे में अरविंद केजरीवाल को इन एग्जिट पोल्स से बड़ा झटका लगा है. सिर्फ दो एग्जिट पोल ने अरविंद केजरीवाल की सरकार की वापसी की बात कही है. Weepreside और Mind Brink सर्वे एजेंसी ने AAP सरकार की वापसी का दावा करते हुए 46-52 सीटें दी हैं.
आइए, सबसे पहले जानते हैं किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं...
एजेंसी | AAP | BJP | कांग्रेस |
रिपब्लिक भारत-मैट्रिज | 32-37 | 35-40 | 0-1 |
P Marq | 21-31 | 39-49 | 0-1 |
People's Insight | 25-29 | 40-44 | 0-2 |
Peoples Pulse | 10-19 | 51-60 | 0-00 |
JVC | 22-31 | 39-45 | 0-2 |
Poll Diary | 18-25 | 39-44 | 2-3 |
Chanakya Strategies | 25-28 | 39-44 | 2-3 |
Weepreside | 46-52 | 18-23 | 0-1 |
DV Research | 26-34 | 36-44 | 0-0 |
Mind Brink | 44-49 | 21-25 | 0-1 |
पीपल्स पल्स के अनुसार, किस पार्टी को कितने मत प्रतिशत
जाहिर है आम आदमी पार्टी का मत प्रतिशत पिछले चुनाव की अपेक्षा बेहद ज्यादा घटा है. बीजेपी का मत प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले काफी बढ़ा है. वहीं कांग्रेस ने भी अपने मत प्रतिशत को बढ़ाने में सफलता हासिल की है. नीचे देखिए, किस चुनाव में किस पार्टी को कितने मत प्रतिशत मिले.
Matrize एजेंसी के अनुसार किस पार्टी को किस जाति से कितने मत प्रतिशत मिलने की संभावना है..
पीपल्स पल्स के अनुसार, किस उम्र के लोगों ने किसे वोट किया...
पीपल्स पल्स के अनुसार, महिलाओं और पुरुषों की पसंद कौन पार्टी रही
ये तो हुई एग्जिट पोल्स की बात, मगर असली रिजल्ट 8 फरवरी को ही आएगा. कई बार एग्जिट पोल्स के उलट भी रिजल्ट आ जाते हैं. इसका कारण है कि ये सैंपल के तौर पर लिए जाते हैं और इनसे वोटर्स का रुझान पता चलता है. कई बार वोटर्स गलत जवाब भी दे देते हैं. जैसे वोट किसी और को दिया और बता किसी और का दिया. हालांकि, ज्यादातर बूथों पर किसी पार्टी की टेबल पर कितनी भीड़ लगी है, इससे भी अंदाजा लग जाता है कि किस पार्टी के पक्ष में हवा चल रही है, मगर जब दो या तीन राजनीतिक दलों में क्लोज फाइट होती है तो फिर 1000 से 5000 तक में ज्यादातर सीटों पर हार-जीत तय होती है और यहीं एक्जिट पोल्स फेल हो जाते हैं.
यहां जानिए 2013 एक्जिट पोल्स के दावों को, कितने सही साबित हुए
यहां जानिए 2015 एक्जिट पोल्स के दावों को, कितने सही साबित हुए
यहां जानिए 2020 एक्जिट पोल्स के दावों को, कितने सही साबित हुए
ये भी पढ़ें-
बुर्का, वोट और बवाल: सीलमपुर में हंगामा, AAP के भी आरोप, दिल्ली चुनाव में कहां क्या हुआ, जानिए
दिल्ली की 11 मुस्लिम बहुल सीटों पर बंपर वोटिंग, जानिए कहां कितने पड़े वोट, किसे लगेगी चोट?
Delhi Exit Poll Result LIVE: फिर आ रही AAP या BJP करेगी हैरान, दिल्ली में किसकी सरकार?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं