Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव चौथे चरण (Fourth Phase of Lok Sabha Election 2024) के लिए सोमवार को मतदान होने वाला है और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बिहार की राजधानी पटना पहुंचे. यहां नीतीश कुमार (Nitish Kumar), सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) के साथ रोड-शो करते हुए पीएम मोदी ने एनडीटीवी से Exclusive बातचीत की. रोड-शो के दौरान सड़क पर पांव रखने की भी जगह मुश्किल से मिल रही थी. लोग घरों की छतों और खिड़कियों से पीएम मोदी के रोड-शो को देख रहे थे. पटना में रोड-शो करने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं. इतनी भीड़ में एनडीटीवी से बात करते हुए खुले वाहन पर सवार पीएम मोदी ने कहा कि इस बार ऐसे नतीजे आएंगे कि आप कल्पना नहीं कर पाएंगे.
BJP ने दिया गवर्नेंस का नया मॉडल, हमारी रिस्क लेने वाली सरकार : पढ़ें - PM मोदी का पूरा इंटरव्यू
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
भाजपामय हुए पटना की सड़क पर पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान हिंदुस्तान के सभी राज्यो में जाना हुआ. पूरे देश में भाजपा और एनडीए को 400 पार कराने का दृढ़ संकल्प है. बिहार ने उसमें नये रंग भरे हैं. नई ताकत दी है. पूरे देश का जो माहौल है, वही बिहार का माहौल है.
प्रधानमंत्री ने साथ ही जोड़ा कि पूरब में इस बार पहले से अचछे परिणाम मिलेंगे. देश के लोगों के लिए यह चौंकाने वाला होगा. जैसे तेलंगाना. आप कलपना नहीं कर सकते ऐसा परिणाम तेलंगाना में मिलेगा. आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल, पूर्वी भारत, बिहार, झारखंड, असम को देख मैं कह सकता हूं कि भाजपा के पास अभी जितनी सीटें हैं, उसमें प्लस होने जा रही हैं. बिहार में हमारे साथियों से बात हुई है. पिछली बार हम एक सीट हारे थे. शायद इस बार हम एक भी नहीं हारेंगे. बिहार से अपने जुड़ाव को बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संगठन के काम के लिए बिहार कई बार आया हूं और कई क्षेत्रों में गया हूं.

देश ने देखा हमारा मॉडल
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने देश को एक गवर्नेंस का मॉडल दिया है. देश ने कांग्रेस का मॉडल देखा है. देश ने लेफ्ट का मॉडल देखा और देश ने मिली-जुली सरकारों का मॉडल भी देखा है. साथ ही देश ने पिछले 10 सालों में पूर्ण बहुमत वाली भाजपी सरकार भी देखी है. एक गतिशील सरकार देखी है. रिस्क लेने वाली सरकार देखी है, निर्णायक सरकार देखी है. अब जनता फैसला करेगी. पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि पारंपरिक चीजें करने से बदलाव नहीं आता. मैंने सेना में लड़कियों के लिए रास्ता खोला. ड्रोन योजना लेकर आया. लखपति दीदी योजना लाया. मैं महिलाओं के बारे में समाज की सोच बदलने में कामयाब हुआ हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं