- दिल्ली सरकार के एक और मंत्री पर ED का शिकंजा
- समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के घर पहुंची ED की टीम
- राजकुमार आनंद से जुड़े 9 परिसरों पर तलाशी जारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज प्रवर्तन निदेशायल ने पूछताछ के लिए बुलाया है. इस बीच दिल्ली सरकार के एक और मंत्री पर ईडी (ED Searching At Rajkumar Anand's House) का शिकंजा कस गया है. ईडी की टीम आज सुबह दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के घर पहुंची है. मंत्री के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास पर ED की टीम तलाशी ले रही है. आखिर किस मामले में राजकुमार आनंद के घर ईडी के अधिकारी तलाशी लेने पहुंचे हैं, ये अब तक साफ नहीं है.
ये भी पढ़ें-"साजिश रची जा रही...": अरविंद केजरीवाल को ED के तलब करने पर बोलीं ममता बनर्जी
दिल्ली के एक और मंत्री के घर पहुंची ED की टीम
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक राज कुमार आनंद से जुड़ी 9 जगहों पर ईडी की टीम तलाशी ले रही है. मंत्री राजकुमार आनंद के घर के भीतर ईडी की टीम मौजूद है वहीं बाहर सुरक्षा का सख्त पहरा है. उनके घर के बाहर सुरक्षा बल मौजूद है. न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किे गए वीडियो हथियारबंद सुरक्षा गार्ड को टहलते देखा जा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
#WATCH | ED raid underway at the residence of Delhi Minister Raaj Kumar Anand in Civil Lines area. Searches started early morning today. Raids are underway at 9 premises linked to him. Details awaited pic.twitter.com/2Q0ZuFIjGo
— ANI (@ANI) November 2, 2023
मंत्री राजकुमार आनंद के घर तलाशी जारी
बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पहले से ही जेल में बंद हैं. वहीं सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. कुछ दिन पहले ईडी की टीम संजय सिंह के घर पर तलाशी के लिए पहुंची थी. वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल को भी आज शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना है. इस बीच एक और मंत्री के घर ईडी की टीम तलाशी ले रही है. राजकुमार आनंद के घर किस मामले में तलाशी ली जा रही है, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें-"INDIA गठबंधन से डरी BJP..." : CM केजरीवाल को ED के तलब करने पर AAP नेता राघव चड्ढा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं