- यह नहीं कहा सकते,100% राइज सिर्फ म्यूटेंट की वजह से है
- जीनोम सीक्वेंसिंग के आधार पर मिली इसकी जानकारी
- दिल्ली में यूके वेरिएंट और डबल म्यूटेंट भी पाया गया है
Covid-19 Pandemic: देश के कई राज्यों में कोरोना का डबल म्यूटेंट पाया गया है.करीब 10 राज्यों में वायरस का डबल म्यूटेंट पाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में डबल म्यूटेंट मिला है. सब जगह पर मामले बढ़ने के पीछे म्यूटेंट की भी भूमिका है लेकिन यह नहीं कहा जा सकता की 100% राइज सिर्फ म्यूटेंट की वजह से है. करीब 14000 जीनोम सीक्वेंसिंग के आधार पर डबल म्यूटेंट की पुख्ता जानकारी आई है. मरने वालों और सेवेरिटी को लेकर म्युटेंट की भूमिका का एनालिसिस किया जा रहा है.दिल्ली में यूके वेरिएंट भी और डबल म्यूटेंट भी पाया गया है.
कोरोना के आंकड़ों जितनी ही खतरनाक है संक्रमण की रफ्तार, आखिरी 10 लाख केस सिर्फ 6 दिन में
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिल्ली से मिली जुली स्थिति पंजाब में है, राज्य में 80% यूके वेरिएंट पाया गया है. मुंबई में डबल म्यूटेंट नहीं है महाराष्ट्र में करीब 60% है. 18-19 राज्य में यूके वेरिएंट मिला है, यह पता लगाया जा रहा है कि प्रीलिमिनरी इन्फेक्शन, री इन्फेक्शन में इनकी भूमिका है या नहीं. सिवेरिटी में भूमिका है या नही, डेथ में है या नहीं और वैक्सीन पर क्या असर होगा.
कम संक्रमण वाले मरीज़ों के उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल करेंगे 5-स्टार होटलों का इस्तेमाल
सूत्रों ने बताया कि जिन-जिन राज्यों में डबल म्यूटेंट की मौजूदगी है, उन राज्यों से इस जानकारी को साझा किया जा रहा है. तेजी से फैलाव को रोकने के लिए एक पॉलिसी डिसीजन सरकार लेती है. स्टेट सर्विलांस ऑफिसर से साझा किया जाता है. जैसे ही लैब से रिपोर्ट मिलती है IDSP को तो वो उसको स्टेट सर्विलांस ऑफिसर से शेयर करती है.स्टेट सर्विलांस ऑफिसर स्थिति के हिसाब से ग्राउंड पर एक्चुअल एक्शन प्लान करने में मदद मिलती है.जिलेवार तरीके से म्यूटेंट की जानकारी रहती है.यू के वेरिएंट देश के 70-80 जिलों में मिला है, वहीं साउथ अफ्रीकन और ब्राजीलियन वेरिएंट की मौजूदगी कम जिलों तक ही सीमित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं